फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25100 vaccines for lumpy skin disease were found, so far 90 thousand cows have been infected

लंपी चर्म रोग की 25100 वैक्सीन मिली, अब तक 90 हजार गोवंशों को लग चुकी

Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
25100 vaccines for lumpy skin disease were found, so far 90 thousand cows have been infected
टीकाकरण अभियान के दौरान काली पट्टी बांधकर काम करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से गोवंशों को लंपी चर्म रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गोवंश को लगाने के लिए शुक्रवार को 21500 वैक्सीन सोनीपत पहुंची। अब तक विभाग की ओर से 90 हजार गोवंशों को गॉट पॉक्स वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं मांग पूरी करने के लिए पशु सहायकों का रोष जारी है। पशु सहायकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। जिले में 1 लाख 4 हजार 884 गोवंश है। इनमें से 90 हजार गोवंशों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 21500 वैक्सीन की तीसरी खेप का वितरण होने के बाद वैक्सीन लगाने का काम जारी है। जिले में अभी तक लंपी का कोई केस सामने नहीं आया है। उप निदेशक डॉ. संजय आंतिल ने गोशाला समितियों व पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वह गाय या नंदी में लंपी स्किन वायरस के लक्षण आते ही तुरंत उन्हें बाकी पशुओं से अलग कर दें और सरकारी पशु चिकित्सक से ही संक्रमित पशु का इलाज करवाएं। संक्रमित पशु को कहीं भी भ्रमण ना करवाया जाए।
विज्ञापन

दोबारा होगी पशुपालन मंत्री के आवास के घेराव की घोषणा
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप मलिक ने बताया कि प्रदेश के पशु सहायक व अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जब तक यूनियन के प्रतिनिधि मंडल से पशुपालन मंत्री बातचीत नहीं करते, तब तक प्रत्येक कर्मचारी बाजू पर काली पट्टी बांधकर निष्ठा एवं लग्न से ड्यूटी करते हुए आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं जिला सचिव बिजेंद्र दहिया ने बताया कि गोवंशों को लंपी स्किन वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्य पूरा होने के बाद मांगों का समाधान न होने पर पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के आवास के घेराव की तिथि दोबारा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed