फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 women farmers sent to Kurukshetra for training in natural farming

Sonipat News: प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के लिए 25 महिला किसानों को भेजा कुरुक्षेत्र

Wed, 11 Dec 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
25 women farmers sent to Kurukshetra for training in natural farming
कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब महिला किसानों को भी प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। जिले की 25 महिला किसानों को प्राकृतिक खेती की प्रशिक्षण दिलवाने के लिए मंगलवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के लिए रवाना किया गया। इनमें 10 महिला किसान गोहाना उपमंडल की शामिल रहीं।
विज्ञापन

विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि रबी सीजन में महिला किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिलवाने देने की रूपरेखा तैयार की गई है। ऐसे में महिला किसानों के 25 सदस्यीय दल को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र भेजा गया। अब तक 725 किसानों ने प्राकृतिक खेती को लेकर अपना पंजीकरण पोर्टल पर किया है।
विज्ञापन

उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिलवाने के लिए 20 दिसंबर को किसानों के एक दल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर रवाना किया जाएगा। बुलंदशहर के गांव बिहटा में जैविक खेती पद्धति को बढ़ावा देने वाले पद्मश्री अवाॅर्डी भारत भूषण त्यागी के फाॅर्म पर सोनीपत के किसान प्रशिक्षण लेंगे। इससे पहले 18 दिसंबर को गांव झिंझौली में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना के एसडीओ डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने व फसलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए परियोजना पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जल्द ब्लाॅक स्तर पर भी जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर और मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed