फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 out of 29 members cast their votes, Block Committee Chairman and Vice Chairman were elected

Sonipat News: 29 में से 25 सदस्यों ने डाले वोट, ब्लाॅक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गई कुर्सी

Sat, 11 Jan 2025 06:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
25 out of 29 members cast their votes, Block Committee Chairman and Vice Chairman were elected
फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर में अविश्वास बैठक के दौरान उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व ब
गन्नौर। ब्लाॅक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। समिति के 29 सदस्यों में से 25 ने वोट डाले। सभी 25 सदस्यों की वोट अध्यक्ष सोनू कुमार व उपाध्यक्ष कृष्णा देवी के खिलाफ पड़ने से दोनों को अपने पद से हाथ धोना पड़ा। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में 29 सदस्यों में से अविश्वास प्रस्ताव में 25 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सोनू कुमार व उपाध्यक्ष कृष्णा देवी के अलावा ब्लॉक समिति सदस्य उषा रानी और मीनू नहीं पहुंचे। अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए बंद कमरे में वोटिंग करवाई गई, जिसमें सभी 25 सदस्यों ने मौजूदा अध्यक्ष सोनू कुमार व उपाध्यक्ष कृष्णा देवी के विरोध में मत का प्रयोग किया। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने अध्यक्ष सोनू कुमार व उपाध्यक्ष कृष्णा देवी के खिलाफ अविश्वास पारित होने की घोषणा की। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों में विकास कार्यों को लेकर काफी विरोध था। ई-रिक्शा खरीद के मामले में हुई गड़बड़ी व विकास कार्य न होने की वजह से दोनों के खिलाफ ब्लाॅक समिति के कई सदस्य लामबंद थे। इसको लेकर 29 में 17 सदस्यों ने दोनों के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए बीडीपीओ पूनम चंदा को पत्र सौंपा था। अब अविश्वास पारित होने के बाद दोनों पद रिक्त हो गए हैं।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed