फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2.5 crore property tax outstanding on 33 thousand property owners

Sonipat News: 33 हजार प्रॉपर्टी मालिकों पर 2.5 करोड़ का संपत्ति कर बकाया

Sat, 03 Jun 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
2.5 crore property tax outstanding on 33 thousand property owners
फोटो 40- नगर परिषद में संपत्ति कर जमा कराने के लिए बनाया गया हेल्प डेस्क। संवाद
गोहाना। नगर परिषद का 33 हजार प्रॉपर्टी मालिकों पर 2.5 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया है। संपत्ति कर की वसूली के लिए सरकार ने 31 जुलाई तक 30 फीसदी की छूट दी है। जो प्रॉपर्टी मालिक 31 जुलाई तक बकाया संपत्ति कर का एक साथ भुगतान करता है, उसे 30 फीसदी की छूट दी जाएगी। प्रॉपर्टी मालिकों के लिए राहत की खबर यह है कि नगर परिषद अब संपत्ति कर का बिल उपभोक्ताओं के घर तक उपलब्ध कराएगा। इसके लिए टेंडर एजेंसी को आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के तहत 60 कॉलोनियां हैं। नप ने बार-बार छूट देकर, कॉलोनियों में शिविर लगाकर संपत्ति कर वसूलने का प्रयास किया, पर वसूल नहीं पाया, जिसका मुख्य कारण यह है कि उपभोक्ताओं को उनकी संपत्ति कर का बिल नहीं मिल रहा है। अब नगर परिषद ने इस समस्या का समाधान करते हुए एक कंपनी काे टेंडर दिया है, जो सभी कॉलोनियों में जाकर प्रॉपर्टी मालिकों को संपत्ति कर का बिल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


आदर्श नगर से शुरू किया जाएगा बिल बांटने का काम
कंपनी को नगर परिषद ने कॉलोनियों की सूची सौंपी है। कंपनी संपत्ति कर के बिलों का वितरण अल्फाबेट के अनुसार करेगी। इसके तहत आदर्श कॉलोनी से बिलों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति कर के भुगतान के लिए लगाए जाएंगे शिविर
प्रॉपर्टी मालिकों के पास बिल पहुंचने के बाद नगर परिषद कॉलोनियों में मुनादी कर शिविर लगाकर संपत्ति कर की वसूली करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से उपभोक्ता बिजली के बिलों की तरह संपत्ति कर का भी समय पर भुगतान करेंगे और नगर परिषद की संपत्ति कर की बकाया राशि कम होगी। साथ ही प्राॅपर्टी आईडी में त्रुटियों को मौके पर ही दुरुस्त कराया जा सकेगा।

एक साथ बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर 30 फीसदी की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता संपत्ति कर का भुगतान करें और छूट का फायदा लें। संपत्ति कर के बिल वितरण का टेंडर पास हो गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं को उनके घर तक बिल उपलब्ध कराया जाएगा। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

फोटो 40- नगर परिषद में संपत्ति कर जमा कराने के लिए बनाया गया हेल्प डेस्क। संवाद

फोटो 40- नगर परिषद में संपत्ति कर जमा कराने के लिए बनाया गया हेल्प डेस्क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed