फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 roadways buses will go to Jind for state level Teej Mahotsav

Sonipat News: प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव में जींद जाएंगी 24 रोडवेज बसें

Mon, 05 Aug 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
24 roadways buses will go to Jind for state level Teej Mahotsav
सोनीपत। जींद में आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय तीज महोत्सव में सोनीपत डिपो से 24 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी जाएंगी। बुधवार को आयोजित होने वाले तीज महोत्सव के लिए एक साथ 24 बसें जाने से लोकल रूटों पर परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डा में आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय तीज महोत्सव 7 अगस्त को जींद में मनाया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं रवाना होंगी। महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज से 24 बसें मांगी गई हैं। इनमें 14 बसें सोनीपत बस अड्डे से तो 10 बसें गोहाना से मांगी गई है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इन सभी बसों को पहले से निर्धारित गांवों में सुबह साढ़े सात बजे निर्धारित स्थान पर लगा दिया जाएगा। इनमें महिलाएं अपना स्थान ग्रहण करेंगी। रोडवेज बसें महिलाओं को लेकर तीज महोत्सव के लिए रवाना होंगी और कार्यक्रम के समापन के बाद महिलाओं को उनके गांवों में निर्धारित स्थान पर छोड़ेंगी।
विज्ञापन

कहां से कितनी बसें होंगी रवाना
खंड बस संख्या इन गांवों से होंगी रवाना
गन्नौर 02 खेड़ी गुज्जर व पुरखास
गोहाना 04 खानपुर कलां, गढ़ी उजाले खां, बली ब्राह्मणान व आंवली
कथूरा 03 धनाना, आहुलाना व छिछड़ाना
खरखौदा 03 रिढाऊ, खांडा व मंडौरा
मुंडलाना 03 शामड़ी, महमूदपुर व बरोदा
मुरथल 03 भिगान, जैनपुर व बसौदी
राई 03 भैंरा बांकीपुर, मनौली, दहीसरा
सोनीपत 03 जुआं, पिनाना व करेवड़ी
वर्जन
प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव के लिए जिले से 24 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर जींद भेजी जाएंगी। यह बसें गांवों से ग्रामीणों को लेकर महोत्सव के लिए रवाना होंगी और वापस लेकर आएंगी। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से लोकल रूटों पर आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed