Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 new rooms will be built in the government school

Sonipat News: सरकारी स्कूल में 24 नए कमरे बनेंगे, विद्यार्थियों की क्षमता 1500 से बढ़ाकर 3000 होगी

Fri, 13 Nov 2026 07:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
24 new rooms will be built in the government school
फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत
- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वार्षिक समारोह में की नए भवन की घोषणा
विज्ञापन

- यूथ पार्लियामेंट में बच्चों का प्रदर्शन देख बोले- असली संसद जैसा माहौल
फोटो 17 से 20:
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों और यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। संसद की कार्यवाही का मंचन कर आत्मविश्वास और संवाद शैली का परिचय दिया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों के शब्दों के चयन और सवाल-जवाब का तरीका देखकर ऐसा लगा, जैसे वे वास्तविक संसद में बैठे हों।
विद्यालय के दो शिफ्टों में संचालन का मुद्दा उठने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। प्राचार्य जगबीर देशवाल ने विद्यालय में 24 अतिरिक्त कमरों की मांग रखी। इस पर मंत्री ने विधायक देवेंद्र कादियान को स्कूल का नक्शा तैयार करवाने के लिए कहा और नए भवन का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए कमरे बनने से विद्यालय की विद्यार्थी क्षमता मौजूदा 1500 से बढ़ाकर 3000 तक की जा सकेगी।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गन्नौर के मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और बेहतर शैक्षणिक माहौल को देखते हुए नए भवन की जरूरत है। जिसके बाद क्षेत्र के अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन निशांत छौक्कर, वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घणघस, बीआरसी आजाद दहिया, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, दिनेश अदलखा, रोहित त्यागी, डॉ. अतर सिंह, तरुण कौशिक, भाजपा नेता माईराम कौशिक और जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विधायक का बेटा भी सरकारी स्कूल में पढ़ रहा
शिक्षा मंत्री ने विधायक देवेंद्र कादियान के बेटे के इसी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ने का उल्लेख किया। कहा कि सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से लोगों का भरोसा बढ़ेगा। उम्मीद है कि आने वाले समय में दूसरे जनप्रतिनिधि भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए आगे आएंगे।
----
सरकारी स्कूलों को लेकर बदल रही धारणा: महिपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों की पुरानी धारणा अब बदल रही है। वर्ष 2013-14 में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 32 से 38 फीसदी तक रहता था, जो अब बढ़कर 90 से 94 फीसदी तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षण व्यवस्था और प्रशिक्षित शिक्षकों के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। शिक्षा मंत्री ने वार्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के बनाए विभिन्न मॉडल देखे और उनसे उनके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी ली।

-----

फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत

फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत

फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत

फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत

फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत

फोटो: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed