फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 hours laboratory started in district hospital, relief to patients

Sonipat News: जिला अस्पताल में 24 घंटे शुरू हुई प्रयोगशाला, मरीजों को राहत

Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
24 hours laboratory started in district hospital, relief to patients
फोटो 18: सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए राहत की खबर है। जिला अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी प्रयोगशाला शुरू हो गई है। अब अस्पताल में भर्ती मरीज व प्रसूता रक्त व अन्य जांच कराने के लिए किसी भी समय नमूने (सैंपल) दे सकेंगे। पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों के नमूने लिए जाते थे। उसके बाद मरीजों को निजी प्रयोगशाला पर जाकर नमूनों की जांच करानी पड़ती थी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 1600 से ज्यादा मरीज रोजाना आते हैं। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं को प्रयोगशाला में विभिन्न जांचों के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। यहां 24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रयोगशाला में रक्त, मधुमेह, पीलिया, टाइफाइड, गर्भवती महिलाओं की विभिन्न तरह की जांच होती है। अस्पताल में सैंपल एकत्रित करने के लिए महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कक्ष है।
विज्ञापन

रोजाना 300 से ज्यादा मरीजों की होती है जांच

नागरिक अस्पताल में चिकित्सक 300 से ज्यादा मरीजों को रक्त व अन्य जांच के लिए उनकी पर्ची पर लिखते हैं। पैथोलॉजी में भीड़ होने से रोजाना 50 से ज्यादा मरीज जांच से छूट जाते थे। अब 24 घंटे लैब शुरू होने पर मरीज किसी भी समय आकर जांच करा सकेंगे। ओपीडी में होने वाले मरीज को उसी दिन सैंपल देने होंगे। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व प्रसूता के किसी भी समय नमूने लेकर जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएचएल की भी मिलेगी सौगात
जिला नागरिक अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, थॉयराइड, सहित खून की जांच होती है। टीबी और एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। मरीज को एक ही स्थान पर जांच की सुविधा देने के मकसद से अस्पताल में ही जल्द इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) की स्थापना की जाएगी। मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।


वर्जन
जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए 24 घंटे प्रयोगशाला शुरू कर दी गई है। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं के नमूनों की जांच किसी भी समय कराई जा सकती है।

- डॉ. प्रिया भारद्वाज, पैथोलॉजी प्रयोगशाला प्रभारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed