फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 gamblers caught, Rs 2.43 lakh recovered

Sonipat News: 24 जुआरी पकड़े, 2.43 लाख रुपये बरामद

Fri, 26 Apr 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
24 gamblers caught, Rs 2.43 lakh recovered
गोहाना। सीआईए सेक्टर-27 की टीम ने पूनम सिनेमा मार्केट में छापा डालकर जुआ खेलते 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.43 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध शहर थाने मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट सेक्टर 27 सोनीपत से एएसआई राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ गोहाना में रोहतक रोड बाईपास पर गश्त कर रहे थे। उनको सूचना मिली कि बस स्टैंड के निकट पूनम सिनेमा मार्केट में एक दुकान में 20-25 लोग ताश के पत्तों से पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने शहर थाना पुलिस की मदद से होटल के पास दुकान में छापा डाला। जिसमें तीन-चार टोलियों में बैठे लोग जुआ खेल रहे थे। एक दूसरे को हुकम का बादशाह आने पर 500-500 रुपये की चाल कहकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी को काबू कर लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान गोहाना में गणेशपुर मोहल्ला के संजय, विष्णु नगर के दीपक, वाल्मीकि चौक के राजेश, सुनील, रोहतक गेट के अनिल, पानीपत में तहसील कैंप के अनिल, फ्रेंड्स काॅलोनी के दर्शन, आठ मरला के राकेश, नेताजी काॅलोनी के पवन, रमेश नगर के हरीश, देवराज काॅलोनी के सलमान, अशोक नगर के सुरेंद्र, दीवान नगर के इंद्रजीत, भावना चौक के नरेश, हनुमान कालोनी के सोनू, भावना चौक के हरीलाल, मस्ताना चौक के महेश, रोहतक में प्रताप मोहल्ला के हितेश, उत्तरप्रदेश में कैराना के फैसल, मुसाहिद, नदीम, अमित, युजममील और आलम के रूप में हुई। उनके पास से 243800 रुपये और चार जोड़ी ताश के पत्ते बरामद किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed