फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   239 families will get plot on 10 acres of land in international market

अंतरराष्ट्रीय मंडी में 239 परिवारों को 10 एकड़ जमीन पर मिलेंगे प्लाॉट

Thu, 09 Sep 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
239 families will get plot on 10 acres of land in international market
गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी, गन्नौर में 10 एकड़ जमीन पर 239 परिवारों को प्लॉट मिलेंगे। मंडी को विकसित करने से पहले इसमें रह रहे लोगों के पुनर्वास के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (एचआईएचएमसीएल) के अधिकारियों ने दो करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ में सीवर व पेयजल लाइन बिछवाई है। साथ ही यहां पर पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल भी लगा दिया है। अब लोगों को प्लॉट आवंटित करने के लिए प्रदेश सरकार से मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही पात्र लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गन्नौर में जीटी रोड के साथ 537 एकड़ में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मार्केट होगी। इसकी मंजूरी वर्ष 2012 में मिलने के बाद शिलान्यास फरवरी 2014 में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था। बागवानी मार्केट की जमीन की चहारदीवारी का निर्माण किया जा चुका है। इसको विकसित करने के लिए कृषि मंत्रालय ने हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (एचआईएचएमसीएल) के तीन हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूर किया था। इनमें से दो हजार करोड़ रुपये का ऋण एशियन डेवलपमेंट बैंक से लिया जाना है तो एक हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी। मार्केट के विकसित होने पर मंडी के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी रोजगार मुहैया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

68 किसानों की 537 एकड़ जमीन का किया गया था अधिग्रहण
अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में फरवरी 2020 में सीएम मनोहर लाल निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने मंडी की जमीन पर रहने वाले उन 171 लोगों के पुनर्वास के लिए सीएम ने जमीन देखी थी। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से मंडी के लिए 68 किसानों की 537 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उन किसानों को भी प्लॉट दिए जाने हैं। बेगा रोड की तरफ मंडी परिसर में 10 एकड़ जमीन का चयन किया गया और प्रदेश सरकार की ओर से लोगों के पुनर्वास के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए। इसके बाद एचआईएचएमसीएल के अधिकारियों ने टेंडर लगाकर सीवर व पेयजल लाइन बिछाई। साथ ही पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल भी लगाया गया है। (संवाद)
पुनर्वास करने वाले लोगों को मिलेगी सेक्टर जैसी सुविधा
मंडी की आवंटित होने वाले प्लॉटों में सेक्टर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। एचआईएचएमसीएल के अधिकारियों द्वारा 10 एकड़ जमीन पर अलग से मार्केट भी बनाई जाएगी। साथ ही यहां रहने वाले लोग मार्केट में दुकान खोलकर अपना व्यापार कर सकेंगे। लोगों को पार्क की भी सुविधा मिलेगी। आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

वर्जन
अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी गन्नौर में 10 एकड़ जमीन पर 239 परिवारों को आशियाना दिया जाना है। लोगों को प्लॉट देकर बसाने के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से सीवर व पेयजल लाइन बिछा दी गई है। साथ ही सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार से मंजूरी मिलते ही प्लॉट आवंटित करने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
- सुभाष, एक्सईएन एचआईएचएमसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed