फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   231 people including SDM got health checkup done in the camp

Sonipat News: शिविर में एसडीएम समेत 231 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Wed, 06 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
231 people including SDM got health checkup done in the camp
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सरकारी कर्मचारियों अन्य लोगों समेत 231 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 50 लोगों को टीबी से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक आर्य ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लगातार कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नियमित रूप से कैंप लगाए जाएंगे। जिससे सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी जांच के बाद चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही अपनी दिनचर्या अपनाएं। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय छिक्कारा, डाॅ. दिनेश छिल्लर, खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज, डॉ. श्याम सुंदर, डाॅ. इंद्र अवतार, डॉ. राकेश रोहिल्ला, मंजीत, डाॅ. कविराज, नरेश जैन व डाॅ. संजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed