फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2.3 quintal wheat and 14.7 kg sugar less found in the raid

Sonipat News: छापे में 2.3 क्विंटल गेहूं और 14.7 किलो चीनी कम मिली

Thu, 29 Jun 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
2.3 quintal wheat and 14.7 kg sugar less found in the raid
फोटो :22: गांव नैना ततारपुर में राशन डिपो पर जांच करती मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व खाद्य आपूर्ति वि
सोनीपत। राशन वितरण में गड़बड़ी की सूचना के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को गांव नैना ततारपुर स्थित डिपो पर छापामार कार्रवाई की। डिपो पर जांच में 2.34 क्विंटल गेहूं और 14.7 किलो चीनी कम मिली है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपोधारक के खिलाफ मोहाना थाना में शिकायत दी है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि नैना ततारपुर के डिपो से राशन वितरण में गड़बड़ी है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआई सुनील व एएसआई राजेश कुमार तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक नवीन पालीवाल व दीपक भारद्वाज की टीम बनाई गई। टीम ने गांव में छापा मार कार्रवाई की। निरीक्षण में स्टॉक की गड़बड़ी मिली। डिपो पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं व चीनी का वितरण किया जाता है। ऑनलाइन स्टॉक के अनुसार डिपो पर 10 क्विंटल व 97 किलोग्राम गेहूं होना चाहिए था। जांच में वहां पर 8 क्विंटल 63 किलो गेहूं मिला। गेहूं के 50-50 किलो के 14 बैग व 1.63 क्विंटल खुला पड़ा मिला। इस तरह 2 क्विंटल 34 किलो गेहूं कम मिला। वहीं स्टॉक अनुसार 71 किलो चीनी मिलनी चाहिए थे। डिपो पर 56 किलो 300 ग्राम चीनी मिली। इस तरह 14 किलो 700 ग्राम चीनी भी कम मिली। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम राशन डिपोधारक रणधीर के खिलाफ मोहाना थाना में शिकायत देकर कार्रवाई करने को लिखा है।
विज्ञापन





दो सप्ताह पहले मुरथल में मिली थी गड़बड़ी

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि राशन डिपो पर लगातार जांच की जा रही है। दो सप्ताह पहले मुरथल क्षेत्र के तीन डिपो पर छापा मारा था। वहां भी स्टॉक में गड़बड़ी मिली थी। इसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन डिपो पर रिकॉर्ड की जांच के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ नैना ततारपुर के राशन डिपो पर छापा मारा। वहां ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक कम मिला। मोहाना थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को लिखा गया है। -दीपक भारद्वाज, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed