फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   23 cases of corona including DTO were found, more than three times cured

डीटीओ समेत कोरोना के 23 केस मिले, तीन गुना से अधिक हुए ठीक

Mon, 14 Feb 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
23 cases of corona including DTO were found, more than three times cured
कृपाल आश्रम में लगे शिविर के दौरान वैक्सीन लगवाती महिला। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) एवं सचिव समेत रविवार को कोरोना के 23 मरीज मिले हैं। साथ ही कोरोना से 74 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर 194 रह गई है। कोरोना के केस कम मिलने के साथ ही आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 2.65 फीसदी रही है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले जिला परिवहन अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। सोनीपत का बुजुर्ग दंपती, जुआं में 18 व 24 साल के दो युवक, बहालगढ़ में 63 साल का बुजुर्ग, रोहणा में 65 साल की बुजुर्ग महिला, मुरथल में 32 साल का युवक, पटेल नगर में 24 साल की युवती, एल्डिको काउंटी में 21 साल की युवती व गोहाना शहर में 23 साल की युवती भी संक्रमित मिली।
विज्ञापन

755 लोगों के सैंपल लिए
जिलेभर में शनिवार को 1002 लोगों के सैंपल लिए गए थे, लेकिन रविवार को मात्र 755 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 694 के आरटीपीसीआर और 61 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.64 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 830 रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त की गई। इसमें से 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.65 फीसदी रही। विभाग की ओर से सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। तीसरी लहर में अब तक कोरोना 21 लोगों की जिंदगी लील चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृपाल आश्रम में 167 लोगों को लगाई वैक्सीन
कृपाल नगर स्थित कृपाल आश्रम में सावन कृपाल रूहानी मिशन की तरफ से कैंप लगाया गया। इसमें 167 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डोज लगाने में स्वास्थ्यकर्मी रीना व मीना ने सेवाएं दीं। इस दौरान आश्रम के प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, संत राम, आजाद सिंह, वीरभान गुप्ता, रमेश, ओमप्रकाश, डॉ. प्रदीप, मनीष, विकास, अनमोल, गगन, किरण, राज बाला, निर्मल, नव्या, सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed