{"_id":"69f73cfad1278d4443079636","slug":"223-patients-were-examined-at-the-camp-11-donated-blood-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153380-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में 223 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, 11 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में 223 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, 11 ने किया रक्तदान
Sun, 03 May 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो: साेनीपत के मोहन नगर स्थित श्याम मंदिर में मरीजों को देखती चिकित्सकों की टीम। स्रोत: संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब, कृष्णा देवी श्याम मिष्ठान भंडार, श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट व सोनीपत धाम के संयुक्त तत्वावधान में मोहन नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में 39वां मेगा स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 223 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। 11 लोगों ने रक्तदान किया।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि संस्था की ओर से हर महीने के पहले रविवार को यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके।
आयुष विभाग की टीम में डीएओ डॉ. रामावतार, एमओ डॉ. अल्पना सिंघल, योगा ट्रेनर मीनाक्षी और पिंकी ने 79 मरीजों की जांच कर दवा दी। डॉ. अभिमन्यु सिंह के निर्देश में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेश मुदगिल व जनरल फिजिशियन डॉ. संजीत खत्री ने 108 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 24 मरीजों के दांतों की जांच की। सर्वाइकल वैद्य अनिपाल लकड़ा ने 12 मरीजों का उपचार किया।