फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   220 assistant lineman will appointed on contract for three months in Haryana, UHBVN appoint in six districts

Haryana: तीन माह के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे 220 सहायक लाइनमैन, यूएचबीवीएन छह जिलों में करेगा नियुक्ति

Tue, 04 Jul 2023 09:42 AM IST
नवीन दलाल प्रदीप कौशिक, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) के साथ लगते जिलों में धान की खेती अधिक होती है। इस सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होती है। गर्मी के दौरान अघोषित कट लगते हैं। जिससे कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों की लाइनों में फाल्ट आने की आशंका रहती है।

विज्ञापन
220 assistant lineman will appointed on contract for three months in Haryana, UHBVN appoint in six districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धान का सीजन सीजन देखते हुए प्रदेश के छह जिलों में 220 असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) नियुक्त किए जाएंगे। यह नियुक्तियां उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त होने वाले सहायक लाइनमैन तीन माह तक अपनी सेवा देंगे। इनकी नियुक्तियां सोनीपत, अंबाला, युमनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिले में की जाएंगी।

विज्ञापन


तीन महीने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जा रही भर्ती
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) के साथ लगते जिलों में धान की खेती अधिक होती है। इस सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होती है। गर्मी के दौरान अघोषित कट लगते हैं। जिससे कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों की लाइनों में फाल्ट आने की आशंका रहती है। बिना बिजली के धान की फसल उगाने में किसानों को परेशानी होती है। साथ ही गांवों में रहने वाले लोगों को भी बिजली किल्लत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत के लिए होंगी भर्तियां
इसको देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से अतिरिक्त सहायक लाइनमैन नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। सहायक लाइनमैन की नियुक्त संविदा के आधार पर की जाएगी। इसकी समय सीमा तीन माह की होगी। तीन माह के बाद बिजली निगम इन्हें हटा देगा। वर्तमान में बिजली निगम में सहायक लाइनमैन के अधिकतर पद खाली हैं। पक्के सहायक लाइनमैन की कमी को देखते हुए बिजली निगम की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत प्रदेश के छह जिलों में कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला             आवंटित कर्मचारी
सोनीपत             60
पानीपत             50
करनाल             50
अंबाला             20
कुरुक्षेत्र             20
यमुनानगर            20

अधिकारी के अनुसार
प्रदेश के छह जिलों में संविदा के आधार सहायक लाइनमैन की नियुक्ति के लिए मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी हो चुका है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आने वाले सहायक लाइनमैन विभिन्न डिविजनों में तैनात किए जाएंगे। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण निगम, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed