फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   22 teachers honored and 34 students rewarded in the ceremony

Sonipat News: समारोह में 22 अध्यापक सम्मानित और 34 विद्यार्थी पुरस्कृत

Mon, 09 Sep 2024 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
22 teachers honored and 34 students rewarded in the ceremony
सोनीपत। शिवा शिक्षा सदन स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद की जिला शाखा, राजमार्ग, प्रबुद्धा व माधव शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने की। कार्यक्रम में सोनीपत के 22 विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों को शॉल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 17 स्कूलों के 34 विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिवा शिक्षा सदन के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल व विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता रहे। वीर रस कविता पाठ, स्तोत्र गायन, शास्त्रीय नृत्य व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन दीप्ति अग्रवाल, कल्याणी चौहान, शारदा रेलन ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश जैन, विशिष्ट अतिथि प्रवीण गुप्ता, सचिव दीपक जिंदल व प्रांतीय संयोजक राजीव गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राहुल मंगला व हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य किरण गुप्ता का भी सम्मान किया गया। समारोह में नीरज शर्मा, राजीव अग्रवाल, डाॅ. आरके गुप्ता, तरुण देवीदास, हरिओम उपाध्याय, सौरव शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, चारु आर्य, डाॅ. विश्वनाथ गौतम, नितिन जैन, अशोक गोयंका, विवेक मित्तल व राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed