फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 विभागाध्यक्षों समेत 36 अफसर कार्रवाई में फंसे

10 विभागाध्यक्षों समेत 36 अफसर कार्रवाई में फंसे

Fri, 26 Apr 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
10 विभागाध्यक्षों समेत 36 अफसर कार्रवाई में फंसे
सोनीपत। जिले के कामचोर कर्मियों व झूठी सूचना देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर दी गई। इन अधिकारियों ने अपने विभागों के कर्मियों की चुनाव कार्यालय में गलत जानकारी भेजी तो कर्मियों ने ड्यूटी से बचने को झूठे मेडिकल लगा दिए। इस तरह के 10 विभागाध्यक्षों समेत 26 अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है, जिनको पहले नोटिस जारी किए गए है। इसके अलावा कई अधिकारियों को इस तरह का खेल करने पर वीआरएस देने के लिए चुनाव आयोग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने बताया कि लोकतंत्र में चुनाव कराने की सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में चुनावों को निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इन ड्यूटियों के लिए विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से उनके विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए जांच में पता चला कि 10 विभागों के विभागाध्यक्षों सहित 26 अधिकारियों ने गलत जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी है। अधिकारियों ने अपने कई चहेेते अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम छिपा लिए तो किसी की ड्यूटी नहीं लगाने के लिए गलत तथ्य पेश किए। ऐसे में इन 10 विभागों के विभागाध्यक्षों सहित 26 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सख्त कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को भी लिखा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे भी कुछ कर्मचारी मिले हैं, जिन्होंने चुनाव ड्यूटी से बचने को झूठे मेडिकल जमा करा दिए। उनको वीआरएस देने की सिफारिश भी चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन कर्मचारियों की चुनाव के लिए विभिन्न कार्यों में ड्यूटी लगाई गई है, उनकी ड्यूटी नहीं हटाई जाएगी तो बदली भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed