{"_id":"5c82b794bdec2213f8015432","slug":"21552070548-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया, भाजपा ने एक भी शिक्षण संस्थान नहीं खोला: दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया, भाजपा ने एक भी शिक्षण संस्थान नहीं खोला: दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया, भाजपा ने एक भी शिक्षण संस्थान नहीं खोला : दीपेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को न्यायिक परिसर में बने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। सांसद ने खरखौदा बार एसोसिएशन को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। सांसद ने कहा कि कांग्रेस राज में सिर्फ सोनीपत, झज्जर व रोहतक का विकास करने की बात करने वालों को यह समझना होगा कि दिल्ली से सटे होने से यह जिले आजादी के बाद भी पिछड़े थे। इसलिए इनका विकास भी जरूरी था।
सांसद दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाने का काम किया। भाजपा ने एक भी शिक्षण संस्थान नहीं खोला। खरखौदा से होकर गुजरने वाले 334बी राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी 2013 में मिल चुकी थी, लेकिन भाजपा ने इस पर काम शुरू करने में पांच वर्ष लगा दिए, इस पर भी उन्होंने जब संसद में लड़ाई लड़ी तब जाकर काम शुरू हुआ है। सांसद ने कहा कि रिठाला से मेट्रो को खरखौदा तो लाएंगे। वहीं बहादुरगढ़ से मेट्रो को वाया सांपला रोहतक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही कुंडली तक प्रस्तावित मेट्रो को सोनीपत तक लाएंगे। खरखौदा में आईएमटी भी इसी का ही हिस्सा है, लेकिन आज भी मामला ठंडे बस्ते में है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक व सोनीपत की सीट पर प्रदेश की राजनीति टिकी हुई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही यहां का फिर से नजारा बदलेगा, आईएमटी विकसित होगी।
दीपेंद्र कर रहे वकालत की पढ़ाई, खरखौदा बार का सदस्य बनने का वादा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खरखौदा बार एसोसिएशन को लाइब्रेरी की शुरूआत पर कहा कि वह खुद वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं, जिसके पूरी होते ही वह खुद खरखौदा बार एसोसिएशन के सदस्य बनेंगे। इस दौरान विधायक जयवीर सिंह, सुरेंद्र दहिया, कुलदीप पहलवान, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान सुरेश दहिया, इंद्रजीत, ललित सहरावत, सुनील दहिया आदि मौजूद रहे।