{"_id":"5c81713cbdec2213f52b6cd8","slug":"21551987004-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा को मिलेगी कर्मों की सजा, चौटाला परिवार देवीलाल के आदर्शों को भूला: सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा को मिलेगी कर्मों की सजा, चौटाला परिवार देवीलाल के आदर्शों को भूला: सुभाष बराला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा को मिलेगी कर्मों की सजा, चौटाला परिवार देवीलाल के आदर्शों को भूला : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जिस तरह के कर्म किए है, उनकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। हुड्डा के साथ ही चौटाला परिवार पर भी बराला ने हमला बोलते हुए कहा कि चौटाला परिवार अब देवीलाल के आदर्शों को भूला चुका है। जिसके चलते अब प्रदेश में उनकी पार्टी अस्तित्व के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में फिर से भाजपा सरकार आएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। युवा शक्ति लगातार भाजपा में अपना विश्वास जता रही है। बराला वीरवार को राई औद्योगिक क्षेत्र में युवा नेता पुनीत त्यागी राई की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहां पुनीत राई अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर बराला ने कहा कि भाजपा का समय से पहले चुनाव कराने का कोई इरादा नहीं है और चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। इस समय पार्टी के सामने सभी दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य है और इसे लेकर पार्टी पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। बराला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने अपने समय में जमीनों को लेकर जितने गलत कार्य किए हैं, उनको इन कर्मों की सजा मिलेगी। उन्होंने जजपा व इनेलो पर प्रहार करते हुए कहा कि स्वर्गीय देवीलाल कहते थे कि परिवार लोकलाज से चलता है लेकिन उनका परिवार उनकी ही बात पर नहीं चल सका। चौटाला परिवार ने देवीलाल के आदर्शों को ही भुला दिया है, जिसके बाद अब वह अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। बराला ने कहा कि उनकी रेलमंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात हुई है। इसमें प्रदेश में कई ट्रेनों के ठहराव व नई रेल परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पुनित त्यागी के साथ युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है, जिससे संदेश जाता है कि भाजपा के साथ युवा खड़े हुए है। इस दौरान पुनित त्यागी, चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, डा.धर्मबीर नांदल, मोहनलाल बडौली, कुलदीप नांगल, नंदकिशोर चौहान, प्रदीप अहलावत, बिजेंद्र मलिक, पवन जैनपुर, वरूण चौहान, वेदपाल शास्त्री, विरेंद्र मुरथल, शेखर आंतिल, काला चिटाना, धोला पहलवान, सचिन गुप्ता, विशाल सिंघल, राजकुमार सौलंकी, ललित सिंघल, योगेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
नरेंद्र मोदी का पूरा देेश देखना चाहता है दोबाराम प्रधानमंत्री
गोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि देश मेें एकमात्र गांधी परिवार है जो चाहता है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहे। जबकि पूरा देश उनको प्रधानमंत्री देखना चाहता है। वह वीरवार को गांव गुढ़ा में बीएसपी के गोहाना हलका प्रभारी नंबरदार दिलबाग बाजवान व खरखौदा हलका के प्रभारी डॉ. दिलबाग कलसन को भाजपा में शामिल करने के बाद बोल रहे थे। इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सुरजमल छपरा, बलराम कौशिक, सुनील वत्स, गुलशन विरमानी, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना मौजूद रहे।