{"_id":"66367e063581de68130e7f21","slug":"215-boxes-of-liquor-seized-from-different-places-accused-absconding-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117842-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अलग-अलग स्थानों से पकड़ी 215 पेटी शराब, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अलग-अलग स्थानों से पकड़ी 215 पेटी शराब, आरोपी फरार
Sat, 04 May 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
राई। राई व बहालगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 215 पेटी शराब बरामद की है। राई थाना पुलिस ने जठेड़ी गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र से शराब की 115 पेटी बरामद की है। पुलिस टीम ने सूचना के बाद छापा मारा तो गाड़ी व उसके पास शराब रखी थी। आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने जमीन पर रखी 75 पेटी व गाड़ी में रखी 40 पेटी शराब बरामद कर ली। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं बहालगढ़ थाना पुलिस ने चौहान जोशी के पास गाड़ी से 100 पेटी शराब पकड़ी है। पुलिस व आबकारी की टीम कार सवार दो आरोपियों को पकडऩे लगी तो वह भाग निकले। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन