फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुश्ती संघ के अध्यक्ष का छापा, 7 अंतर्राष्ट्रीय पहलवान कैंप से गैरहाजिर, नोटिस

कुश्ती संघ के अध्यक्ष का छापा, 7 अंतर्राष्ट्रीय पहलवान कैंप से गैरहाजिर, नोटिस

Wed, 07 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती संघ के अध्यक्ष का छापा, 7 अंतर्राष्ट्रीय पहलवान कैंप से गैरहाजिर, नोटिस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जूनियर पहलवान अपने खेल को लेकर किस तरह से लापरवाही बरत रहे हैं, इसका खुलासा संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण के साई सेंटर सोनीपत में पहुंचने पर हुआ। साई सेंटर में चल रहे पहलवानों के नेशनल कैंप में अध्यक्ष पहुंचे तो सात अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गैरहाजिर मिले। इस तरह बिना बताए गैरहाजिर मिलने वाले पहलवानों को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं। उन पर आगे होने वाली किसी भी एक चैंपियनशिप के लिए बैन भी लगाया जा सकता है क्योंकि उनके इस काम से साथी पहलवानों का खेल प्रभावित होता है और वह प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं। इस कारण अध्यक्ष ने इसको गंभीरता से लेते हुए कैंप से बिना बताए न जाने के निर्देश दिए।
एक सप्ताह बाद होनी है चैंपियनशिप
सोनीपत के साई सेंटर में जूनियर, सब जूनियर व कैडेट पहलवानों का कैंप चल रहा है। यह कैंप ताईवान में होने वाली रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए लगा है, जो वहां एक सप्ताह बाद होनी है। इस चैंपियनशिप के लिए साई सेंटर में मई के शुरुआत में ट्रायल हुआ था, जिसमें पहलवान चुने गए थे। उस ट्रायल में हारने के बावजूद भी पहलवानों को कैंप पूरा करना होता है, क्योंकि उनको अपने भार वर्ग के पहलवान के साथ प्रैक्टिस करनी होती है। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ की ओर से ट्रायल में हारने वाले पहलवानों के लिए भी रोजाना का खर्च दिया जाता है, जो एक हजार रुपये तक होता है। इसके बावजूद नेशनल कैंप से सात अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बिना बताए ही गैरहाजिर रहे। इसका खुलासा मंगलवार शाम को उस समय हुआ, जब भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण अचानक साई सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन

10 पहलवान गैरहाजिर, तीन बता कर गए
वहां उन्होंने सभी पहलवानों के बारे पूछा और उनकी हाजिरी कराई तो 10 पहलवान वहां नहीं मिले। उनके बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि तीन पहलवान परीक्षा देने व डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए कोच से पूछकर गए थे और उनको उसी समय बुला लिया गया, जबकि सात अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। उनके इस तरह गैरहाजिर होने से साथी पहलवानों की प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा है। इस कारण अध्यक्ष ने पहलवानों को नोटिस जारी करा दिए। उसमें पूछा गया है कि संघ की ओर से उन पर क्यों न अनुशासनहीनता करने पर एक चैंपियनशिप के लिए बैन लगा दिया जाए। अगर इस नोटिस का पहलवान जवाब नहीं देते हैं तो उन पर एक चैंपियनशिप के लिए बैन लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में अनुशासन व प्रैक्टिस बेहतर रखने की दी सीख
अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने साई सेंटर में पहुंचकर पहलवानों को कई गुर भी सिखाए। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के लिए अनुशासन सबसे अहम होता है। अनुशासन के बिना आगे नहीं बढ़ सकता है। इसके साथ ही पहलवान को नियमित प्रैक्टिस करते हुए हर नए दांव को सीखना चाहिए।

वर्जन
सोनीपत के साई सेंटर में पहुंचकर हाजिरी कराई गई तो वहां से 10 पहलवान गैरहाजिर मिले। तीन पहलवान बताकर गए थे, जो वापस आ गए। सात पहलवान बिना बताए कैंप से गए हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। उन पर एक चैंपियनशिप के लिए बैन भी लगाया जा सकता है।
-ब्रजभूषण शरण, अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ
फोटो 21 : सोनीपत साई सेंटर में पहलवानों को टिप्स देते अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण
फोटो 22: साई सेंटर में पहुंचे कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed