फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   21 vehicles seized in two months for illegal mining, fine of Rs 34.34 lakh collected

Sonipat News: अवैध खनन करने पर दो माह में 21 वाहन जब्त, 34.34 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 05 Mar 2025 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
21 vehicles seized in two months for illegal mining, fine of Rs 34.34 lakh collected
फोटो 36: सोनीपत के एक गांव में अवैध खनन के मामले में जांच करने के लिए पहुंची टीम। स्रोत: सूचना
सोनीपत। अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दो महीने में विभागीय टीम ने अवैध खनन के मामले में 21 वाहनों को जब्त किया गया है। 34,34,800 रुपये वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करवाया जा चुका है। साथ ही अवैध खनन को लेकर 10 मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यमुना नदी के साथ लगते गांवों में लगातार मुनादी करवाई जा रही है और सरपंचों के साथ मिलकर लोगों को अवैध खनन न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही टीम की तरफ से यमुना नदी किनारे लगातार गश्त की जा रही है। अवैध खनन के ताजा निशानों के आधार पर 16 शिकायतें पुलिस थाना, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो मिमारपुर में दी गई है ताकि अवैध खनन के कार्य में संलिप्त इन लोगों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed