{"_id":"5cd084eabdec2207186a4e29","slug":"201557169386-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपूर्वा को देश में तीसरा स्थान, जिले की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपूर्वा को देश में तीसरा स्थान, जिले की टॉपर
विज्ञापन
सोनीपत। सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शहर के लिटिल एंजल्स स्कूल की छात्रा अपूर्वा गुलाटी ने 497 अंक लेकर देश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, तो जिले की टॉपर रही हैं। सेक्टर-15 की रहने वाली अपूर्वा ने अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बिजनेसमैन पिता की बेटी अपूर्वा आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहती हैं।
जिले की टॉपर अपूर्वा गुलाटी 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल विषय से पढ़ाई कर भौतिकी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य न्यूक्लियर वैज्ञानिक बनकर भौतिकी विषय में नई खोज करना है। अपूर्वा के पिता संदीप गुलाटी का ट्रेडिंग का बिजनेस है। उनकी मां आरती गुलाटी लिटिल एंजल्स स्कूल में ही शिक्षिका हैं। अपूर्वा ने अपनी सफलता का श्रेय उसे सदैव प्रोत्साहित करने वाले माता-पिता के साथ ही रिटायर्ड शिक्षक अपने दादा यशबीर गुलाटी को दिया। उन्होंने देशभर में तीसरा स्थान पाने के बाद अपने गुरुजनों का आभार जताया। अपूर्वा का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में अगर सफल होना है तो नया सत्र शुरू होते ही पहले ही दिन से निरंतरता के साथ पढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि वह दिन में तीन घंटे का समय निकालकर पढ़ती थीं। वह कहती हैं कि माता-पिता ने उसे कभी भी दबाव में नहीं आने दिया। जब कभी कोई परेशानी होती तो उसके परिजनों से उसे भरपूर सहयोग मिलता था। जिससे उसे दबाव महसूस ही नहीं हुआ। उनका कहना है कि उन्होंने सदैव सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह टीवी पर फिल्में देखना पसंद करती हैं। उनकी हॉबी उपन्यास पढ़ना है। अपूर्वा की एक छोटी बहन अनन्या लिटिल एजल्स स्कूल में ही पांचवीं कक्षा में पढ़ती है।
अपूर्वा ने प्राप्त किए यह अंक
हिंदी : 98
गणित : 99
अंग्रेजी : 100
विज्ञान : 100
सामाजिक विज्ञान : 100