फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हुड्डा, कौशिक, दिग्विजय सभी के नामांकन मंजूर, 6 कवरिंग समेत सात के नामांकन निरस्त

हुड्डा, कौशिक, दिग्विजय सभी के नामांकन मंजूर, 6 कवरिंग समेत सात के नामांकन निरस्त

Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा, कौशिक, दिग्विजय सभी के नामांकन मंजूर, 6 कवरिंग समेत सात के नामांकन निरस्त
सोनीपत। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को उनकी जांच की गई। जिसमें छह कवरिंग समेत सात नामांकन निरस्त किए गए, जबकि कई प्रत्याशियों के दो-तीन नामांकन करने के कारण उनका केवल एक मान्य किया गया। भूपेंद्र हुड्डा, रमेश कौशिक, दिग्विजय चौटाला, सुरेंद्र छिक्कारा, राजबाला सैनी के नामांकन सही होने पर स्वीकार कर लिए गए। इस तरह से लोकसभा सीट पर आए 40 नामांकन में अब केवल 29 बचे हुए है। इनमें भी 26 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है और उसके बाद ही स्थिति साफ हो जाएगी कि इस बार चुनावी रण में कितने प्रत्याशी उतरेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार तक 40 नामांकन किए गए थे। इन नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। जिनमें भाजपा से लक्ष्मी देवी, इनेलो से बबीता, जजपा से राज सिंह दहिया, कांग्रेस से आशा हुड्डा, लोसुपा से श्रीपाल सैनी, सामाजिक न्याय पार्टी के संदीप कुमार का नामांकन कवरिंग प्रत्याशी होने के कारण अस्वीकार किया गया। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के सत्यवान का नामांकन दस से कम प्रस्तावक होने की वजह से कैंसिल कर दिया गया। इनके अलावा रमेश कौशिक ने दो, भूपेंद्र हुड्डा ने तीन, दिग्विजय चौटाला ने दो नामांकन किए थे, जिनमें से केवल एक को मान्य किया गया है।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत
इस तरह 40 नामांकन में से बलबीर, रमेश कौशिक, अश्वनी, सतीश राज, राजबाला सैनी, सुरेंद्र कुमार, सुखमिंद्र सिंह खर्ब, महाबीर, बिजेंद्र कुमार, संत धर्मबीर चोटीवाला, डॉ. जगबीर सिंह, सुधीर कुमार, रमेश, भूपेंद्र सिंह, शियानंद, कुसुम, दिग्विजय सिंह चौटाला, धर्मबीर, प्रदीप चहल, बिजेंद्र, अनिल कुमार, कर्ण सिंह, सितेंद्र राठी, मनीष, रामदिया, राजेश शर्मा, जयप्रकाश, रविंद्र कुमार, मोहन का नामांकन स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं और इस दिन ही निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 मई को मतदान होगा तो 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed