फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कथूरा में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

कथूरा में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कथूरा में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
कथूरा के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव कथूरा में फाल्गुन मास की एकादशी पर कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। दंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने पहुंच कर अपना दमखम दिखाया। दंगल में पहले तीनों इनामों की कुश्ती कांटे की टक्कर के बाद बराबरी पर रही।

गांव कथूरा के एक निजी स्कूल परिसर में दंगल आयोजित हुआ। दंगल में 21 हजार रुपये के इनाम की पहली कुश्ती गांव बरोदा के पहलवान विक्की और दिल्ली के पहलवान सरूप के बीच कांटे की टक्कर के बाद बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती गांव बांध के पहलवान सुरजीत और गांव गांगोली के पहलवान अनूप, जबकि तीसरी कुश्ती गांव सिसरोली के पहलवान अमित और चंडीगढ़ के पहलवान गोली के बीच लड़ी गई। यह दोनों कुश्तियां भी बराबरी पर रहीं। इस दौरान पहलवान बलवंत नरवाल, पहलवान धर्मचंद, पहलवान सोमी, पहलवान तसवीर उर्फ काला, पहलवान कर्मवीर सिंह, पहलवान रमेश, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, कोच शेरा, प्रधान कृष्ण मलिक आहुलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed