{"_id":"5c74421ebdec22270200e7da","slug":"201551122974-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीआई सिटी में लिफ्ट टूटकर मैकेनिक को लगी, दो मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीआई सिटी में लिफ्ट टूटकर मैकेनिक को लगी, दो मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीआई सिटी में लिफ्ट टूटी, दो मंजिल से गिरकर मेकेनिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। गांव रसोई के पास स्थित टीडीआई किंग्सबरी के फ्लैट में लगी लिफ्ट को ठीक करने के दौरान तार टूट गई और लिफ्ट मेकेनिक से टकरा गई। जिससे मेकेनिक की दो मंजिल नीचे गिरकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं टीडीआई किंग्सबरी सिटी में रहने वाले लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बार-बार लिफ्ट खराब हो जाती है।
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव मथुरापुर का रहने वाला उमेश (25) जॉनसन एंड जॉनसन लिफ्ट कंपनी में काम करता था। कंपनी टीडीआई सिटी में लिफ्ट के रखरखाव का कार्य करती है। टीडीआई सिटी के टेरिस बी-ब्लॉक फ्लैट में कई दिन से लिफ्ट खराब थी। उमेश सोमवार दोपहर के समय लिफ्ट को ठीक करने के लिए गया था। वह लिफ्ट ठीक कर रहा था। करीब तीसरी मंजिल पर वह लिफ्ट को ठीक कर रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट उमेश से टकरा गई। जिससे वह दो मंजिल नीचे आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी उस तरफ दौड़े। घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। उमेश को लिफ्ट के नीचे से निकाल कर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर परिजनों को संपर्क किया गया है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
बार-बार खराब हो रही लिफ्ट
टीडीआई सिटी में रह रहे लोगों का आरोप है कि लंबे समय से लिफ्ट बार-बार खराब हो जाती थी। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई। ठीक करने के बाद लिफ्ट फिर से खराब हो जाती है। जगबीर, महेश, विकास ने बताया है कि यहां की लिफ्ट काफी समय से खराब है और जिसमें कई लोग फंस जाते हैं। जिसके कारण उनके साथ भी हादसा होने का डर बना रहता है। इस दौरान लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
बिल्डर्स से मिले लोग, जताया रोष
घटना के बाद लोगों ने टीडीआई बिल्डर्स रविंद्र तनेजा से भी बातचीत की। उन्होंने रविंद्र तनेजा के सामने रोष जताते हुए कहा कि लिफ्ट ठीक करने को बार-बार कहा जाता है। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती। इस दौरान रविंद्र तनेजा ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह समस्या को पूरी तरह ठीक करने को कंपनी अधिकारियों को कहेंगे। मेकेनिक की मौत के मामले में उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया।
--
टीडीआई सिटी में मेकेनिक लिफ्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट मेकेनिक से टकरा गई। जिससे वह नीचे गिर गया और मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र, थाना प्रभारी कुंडली