फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कैबिनेट मंत्री ने डेढ़ करोड़ रुपए से होने वाले चार विकास कार्य किए शुरू

कैबिनेट मंत्री ने डेढ़ करोड़ रुपए से होने वाले चार विकास कार्य किए शुरू

Mon, 06 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने डेढ़ करोड़ रुपए से होने वाले चार विकास कार्य किए शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहर की प्रत्येक गली व सेक्टरों का विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी वार्डों व सेक्टरों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई के पीछे गली विस्तार होने से रूपनगर, पंचशील कॉलोनी, नरेंद्र नगर, गोबिंद नगर, राजीव नगर, उत्तम नगर, बैंयापुर खुर्द, लक्ष्मण कॉलोनी के लोगों के साथ-साथ आसपास के आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। मंत्री कविता जैन रविवार को शहर के सेक्टर-23, वार्ड-21, वार्ड-22 व वार्ड-29 में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री द्वारा रविवार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिसमें पटेल नगर गली नंबर-4 में मा. साधुराम के मकान तक गली निर्माण, आईटीआई के पीछे सामुदायिक भवन के पास गली विस्तारीकरण, विवेकानंद स्कूल के साथ लगती गलियां तथा सेक्टर-23 में बिटुमिनस रोड की मरम्मत का श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रमोद शर्मा, राजेंद्र देशवाल, देवीसिंह मलिक, बलजीत मलिक, मनीष भारद्वाज, नवीन दहिया, सुशील छोटू, सरदार बलवंत सिंह, सरदार तेजा सिंह, रामनिवास रोहणा, ब्रह्मपाल सैनी, शिव सागर, कलीराम, प्रदीप गुलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed