फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मंत्री से लेकर अधिकारी मौजूद, फिर भी नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, 15 में केवल 1 निपटाई

मंत्री से लेकर अधिकारी मौजूद, फिर भी नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, 15 में केवल 1 निपटाई

Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंत्री से लेकर अधिकारी मौजूद, फिर भी नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, 15 में केवल 1 निपटाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की जिस बैठक में मंत्री से लेकर जिले के आला अधिकारी शामिल होते है, उस बैठक में भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। हालात यह है कि जिन 15 शिकायतों को बैठक में रखा गया था, उनमें केवल 1 का निपटारा हो सका और 2 शिकायतकर्ता वहां किसी कारण से पहुंच नहीं सके। इनमें कई ऐसी शिकायत है जो पिछली कई मीटिंग से लटकी हुई है। मंत्री ने शिकायत करने वालों की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में बाद में कई अन्य शिकायत आई, जिनके निस्तारण के आदेश दिए गए।
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में हुई। जहां परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के अलावा डीसी केएम पांडुरंग, एसपी सतेंद्र गुप्ता ने पहुंचकर बैठक शुरू कराई। इस बैठक में 15 शिकायतों को रखा गया, जिनमें 4 शिकायतें पुरानी रखी गई थी और वह काफी समय से लटकी हुई है। इन सभी शिकायतों पर कार्रवाई देखी गई तो उनमें से कई को निपटाने का अधिकारियों ने दावा किया। लेकिन जमीनी स्तर पर उन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ था। इस तरह 15 शिकायतों में केवल एक का निस्तारण हो सका, जबकि अन्य सभी में कार्रवाई व जांच के आदेश दिए गए। इस तरह से जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी रूचि नहीं दिखा रहे है। इसपर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आने वाली शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लेकर निस्तारण करें। जिन शिकायतों को बैठक में रखा गया था, उनको सुनने के बाद अन्य लोगों की शिकायत ली गई। इस दौरान मीटिंग में सभी अधिकारी व निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहीं मुख्य शिकायत
-गोहाना के वार्ड 10 में रहने वाले सतबीर ने बताया कि वह पहले जागसी गांव में रहता था। अब उसका घर गोहाना में शिफ्ट हो गया है और उसका जागसी गांव के बैंक में खाता बंद कर दिया गया है। जिससे उसकी चार माह की पेंशन नहीं मिल रही है। उसका खाता गोहाना में शिफ्ट कराकर पेंशन दिलाई जाए, जिसपर मंत्री ने समाह कल्याण अधिकारी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बैंयापुर के अशोक कुमार ने नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत रखी और नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर वहां की जमीन को लाखों में बेचने का आरोप लगाया गया। जिसमें निगरानी कमेटी के सदस्य रविंद्र दिलावर की देखरेख में मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जांच बैठाई है।
-पानीपत जिले के बांध गांव के सतपाल ने एनएचएआई की जमीन पर अवैध कब्जे की बात कही, जिसमें कब्जे को हटाने के निर्देश दिए।
-बरोदा मोर निवासी मनोज ने बताया कि पीने के पानी के लिए कोहला रोड से पानी की पाइप लाइन दबाई गई थी, लेकिन गली में पाइप दबाने के बाद गली को ठीक नहीं किया गया है। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत गली को ठीक करवाया जाए।
-पांची जाटान निवासी राजो पत्नी राज सिंह ने शिकायत रखी कि उसके बेटे को बस ने टक्कर मार दी थी और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
-रिंढाना गांव की महिला ने बताया कि उसने महिला थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी आज भी उसे धमकी देते हैं। इस पर एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-भावड़ के जगदीश ने सरपंच पर विकास कार्यों में गड़बड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य हुकम सिंह लठवाल व अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करने के लिए कहा।
-जुआं निवासी आनंद ने वाटरकोर्स को बनाने में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत रखी। जिस पर एडीसी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed