{"_id":"6a6b607986e26ff62a0263e2","slug":"2000-saplings-planted-on-10-acres-of-municipal-corporation-land-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157887-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम की 10 एकड़ में लगाए 2000 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम की 10 एकड़ में लगाए 2000 पौधे
Thu, 30 Jul 2026 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में चलाए गए अभियान के दौरान मेयर के साथ मिलकर पौधरोपण करती विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। मेयर राजीव जैन ने रेवली गांव स्थित नगर निगम की 10 एकड़ भूमि पर राई विधायक कृष्णा गहलावत, आयुक्त हर्षित कुमार, सह आयुक्त मीतू धनखड़ व पार्षदों के साथ मिलकर 2000 पौधे लगाए।
मेयर ने कहा कि नगर निगम ने इस बार 32 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इन पौधों के लगने से आने वाले समय में सोनीपत की हरियाली बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बाद में इस भूमि पर निर्माण एवं ध्वस्तीकरण अपशिष्ट (सीएंडडी) प्लांट लगाया जाएगा। शहर से निकलने वाले कंक्रीट मेटेरियल को रीसाइकिल कर दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।
विधायक कृष्णा गहलावत ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस दौरान पार्षद निशा, संजीव वलेचा, त्रिभुवन कौशिक, संजय ठेकेदार, मीना, अनुराग जैन, सुनीता राठी आदि उपस्थित रहे।