फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2000 doses of HPV vaccine arrived, daughters will be vaccinated

Sonipat News: एचपीवी वैक्सीन की 2000 डोज पहुंची, बेटियों को लगेगी

Fri, 27 Feb 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
2000 doses of HPV vaccine arrived, daughters will be vaccinated
सोनीपत। भविष्य में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बेटियों को बचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 28 फरवरी से जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। एचपीवी वैक्सीन इन बीमारियों से बचाव का अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने बताया कि जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह विशेष टीकाकरण अभियान तीन महीने तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान केतहत उन सभी बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है। पात्र बालिकाओं की पहचान कर निर्धारित तिथि पर टीकाकरण केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से उन्हें टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों एवं सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस वैक्सीन के महत्व को समझ सकें।
बैठक में मीजल्स-रूबेला (एमआर) उन्मूलन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि खसरा (मीजल्स) और रूबेला अत्यंत संक्रामक रोग हैं, जिनसे बच्चों में गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एमआर वैक्सीन की दो खुराक सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीजल्स-रूबेला (एमआर) मुक्त जिला के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को समय पर एमआर टीका अवश्य लगवाएं।

उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम के साथ टीकाकरण कार्यक्रम के संदर्भ में बैठक करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, डॉ. तरुण यादव, डॉ. योगेश गोयल, डॉ. अनीता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed