फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 turtles found during inspection in Farakka Express

Sonipat News: फरक्का एक्सप्रेस में जांच के दौरान मिले 20 कछुए

Sat, 11 Jan 2025 05:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
20 turtles found during inspection in Farakka Express
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद
सोनीपत। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट स्टेशन से उत्तर प्रदेश व पुरानी दिल्ली के रास्ते रोहतक वाया जींद को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस में 20 कछुओं की तस्करी करने का मामला सामने आया है। कछुओं को ले जाने वालों का सुराग नहीं लगा है। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में जांच के दौरान आरपीएफ थाना पुलिस की टीम को दो बोरी में बंद कछुए बरामद किए। कछुओं को सोनीपत वन्य जीव विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना के उपनिरीक्षक महाबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 16 जनवरी हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली से रोहतक वाया जींद जाने वाले कई एक्सप्रेस ट्रेनों व मालगाड़ियों को सोनीपत के रास्ते जींद स्टेशन की ओर रवाना किया जा रहा है। वह वीरवार दोपहर बाद थाना की टीम के साथ सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनाें की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल के बालुरघाट स्टेशन से दिल्ली के रास्ते जींद जाने वाली ट्रेन संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस की एस-7 बोगी में 20 कछुए मिले। कछुओं को दो बोरियों में बंद कर शौचालय के पास रखा गया था। जब बोरी को खोलकर देखा तो सभी कछुए जिंदा थे। आरपीएफ ने बोगी में जांच के बाद कुछ यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कछुओं की तस्करी करने वाले के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने सभी कछुओं को वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर उन्हें सौंप दिया। फिलहाल किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

--
कछुओं को रखना गैरकानूनी है। इनकी तस्करी करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वाले के खिलाफ सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। फरक्का एक्सप्रेस में जांच के दौरान मिले 20 कछुओं को वन्य जीव विभाग को सौंप दिया है। जांच के दौरान तस्कर का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाबीर सिंह, उपनिरीक्षक, थाना, आरपीएफ

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed