फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 thousand rupees stolen from scooty of staff nurse standing outside private hospital

निजी अस्पताल के बाहर खड़ी स्टाफ नर्स की स्कूटी से 20 हजार रुपये चोरी

Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees stolen from scooty of staff nurse standing outside private hospital
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी स्टाफ नर्स की स्कूटी से चोर 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके अस्पताल में आने के 20 मिनट बाद ही चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी में पीठ पर बैग लटकाए एक युवक स्कूटी की डिग्गी खोलता दिख रहा है। उसने पार्किंग में खड़ी एक अन्य स्कूटी की भी डिग्गी का लॉक तोड़ा है।
विज्ञापन

तारा नगर की रहने वाली सोनिया चावला ने पुलिस को बताया कि वह मॉडल टाउन स्थित नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स है। वह 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर आई थी। उन्होंने स्कूटी अस्पताल की स्टाफ पार्किंग में खड़ी कर दी। उनकी स्कूटी की डिग्गी में 20 हजार रुपये रखे हुए थे। उनको बैंक में किस्त जमा करानी थी। डिग्गी में ही उनका पर्स भी रखा था। उसमें बैंक की पासबुक और सौ रुपये रखे थे। वह दिन के करीब साढ़े 12 बजे रुपये लेने के लिए स्कूटी के पास आई तो पाया कि उसकी डिग्गी का लॉक खुला हुआ है। किसी ने डिग्गी में रखे रुपये की पॉलीथिन निकाल ली थी। इसके साथ ही उनके पर्स की चेन खुली हुई थी। उसमें से भी सौ रुपये निकाल लिए थे। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की फुटेज चेक की है। फुटेज में पीठ पर बैग लटकाए एक युवक स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोड़ता दिख रहा है। वह रुपये निकालकर जेब में रखता है और फिर करीब आठ मिनट पर वहीं पर चाय की कैंटीन पर बैठा रहा। वह ई-रिक्शा में बैठकर जाता दिख रहा है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। वहीं नंबर के आधार पर रिक्शा को भी तलाश किया जा रहा है, जिससे युवक के वहां से जाने के स्थान का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed