{"_id":"68f91d022589d9a5f4047852","slug":"20-people-were-injured-in-the-clash-at-sonipat-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रोकने पर हुआ विवाद: दो समुदायों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रोकने पर हुआ विवाद: दो समुदायों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक लोग घायल
Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
सार
बाइक रोकने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमले किए जिससे दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव जाजल में मंगलवार की रात बाइक रोकने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमले किए जिससे दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिला-पुरुषों के साथ बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
गांव जाजल निवासी नवीन और टिंकू मंगलवार देर रात गढ़ मिरकपुर गांव से लौट रहे थे। जब दोनों रात में गांव में पहुंचे तो वहां पहले से खड़े दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने बाइक रोक दी। दोनों ने जब जाने के लिए रास्ता मांगा तो कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर तक कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और लाठियां चलने लगीं। धारदार हथियारों से वार किए गए।
आरोप है कि वारदात के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग शराब के नशे में थे, जिससे विवाद और बढ़ गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पक्ष से शौकीन, उनका बेटा समीर व बेटी शबनम, नवाब, उनकी पत्नी नूरजहां व बेटा वसीम व तरसीम, बेटी रुबीना, नुर्शीदा व चार वर्षीय अनाया घायल हो गई। दूसरे पक्ष से सोहन, टिंकू, योगेश, मुकेश, उनका बेटा विकास, सुखपाल घायल हुए। घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कई घायलों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल खानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। बहालगढ़ थाना और आसपास के थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया। पुलिस देर रात तक गश्त करती रही। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीम गांव में गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए हुए है। प्रबुद्ध लोग सभी से शांति की अपील कर रहे हैं।
जाजल गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लेकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। -प्रबिना पी, डीसीपी पूर्वी जोन।
गांव जाजल में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। मामले में जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। गांव में पुलिस की टीम भेजी गई है। -रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत।