{"_id":"6848874b50b00234890d7f8d","slug":"20-people-entered-the-house-and-attacked-the-family-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137862-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 20 लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 20 लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला
Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव हरसाना कलां में रंजिश के चलते करीब 20 लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरसाना कलां निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रात 8:15 बजे वह पवन के साथ बाइक पर घर लौटे थे। घर के गेट पर कृष्ण कुमार, संटी, भोला, और संटी की सास-ससुर, उसके साले समेत 15-16 युवक लाठी, जेली और लोहे की रॉड लेकर वहां पहले से मौजूद थे। कृष्ण कुमार ने लाठी से कमर पर, संटी ने रॉड से सिर-माथे पर, कृष्ण की पत्नी पिंकी ने रॉड से सिर पर वार किया।
संटी की सास-ससुर और भोला ने भी लाठी से हमला किया। संटी के सालों ने भी लाठियों से कमर और दाहिनी टांग पर वार किए। इस दौरान उनकी मां और चाची को भी घर में घुसकर लात-घूंसों से मारा गया। भाभी सरिता ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।