{"_id":"6a6a66e5450b1c004c049ae4","slug":"20-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-sending-to-america-six-named-sonipat-news-c-197-1-snp1017-157846-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी, छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी, छह नामजद
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। अमेरिका भेजने का झांसा देकर पानीपत के एक युवक से 20.05 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद न तो विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की और न ही पीड़ित का मूल पासपोर्ट लौटाया। सदर गोहाना थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, इमिग्रेशन एक्ट की धारा-24 समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत जिले के गांव लोहारी निवासी रिंकू ने सदर थाना गोहाना में दी शिकायत में बताया कि उनका संपर्क यमुनानगर निवासी संगीता से हुआ था। संगीता ने उनकी मुलाकात मुकेश, रघबीर गोयल और सुरेंद्र से कराई। सभी ने मिलकर उन्हें अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। बाद में गोहाना के गांव सैनीपुरा निवासी प्रदीप और गौरव चंदा से मिलवाया गया जिन्होंने विदेश भेजने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग की।
रिंकू के अनुसार 12 जनवरी को वेरिफिकेशन के नाम पर उन्होंने मुकेश के खाते में यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये भेजे और अपना मूल पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज संगीता को सौंप दिए। इसके बाद 28 जनवरी से 10 फरवरी के बीच गांव सैनीपुरा में अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 20 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंट को रकम देने से पहले उसके लाइसेंस और पंजीकरण की सरकारी पोर्टल पर जांच जरूर करें। बिना रसीद बड़ी रकम का भुगतान न करें और अपना मूल पासपोर्ट किसी व्यक्ति के पास जमा न छोड़ें। सभी भुगतान बैंकिंग माध्यम से करें लिखित अनुबंध लें और वीजा, टिकट या नौकरी के दावों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन करें। यदि कोई एजेंट जल्दबाजी, गोपनीयता या दबाव बनाकर पैसे मांगता है तो सतर्क हो जाएं और तुरंत पुलिस या संबंधित सरकारी एजेंसी को सूचना दें।
पवन कुमार, साइबर थाना प्रभारी
बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबल सिंह, सदर गोहाना थाना प्रभारी