{"_id":"69275b57d757cf661906504d","slug":"2-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-account-on-the-pretext-of-updating-the-life-certificate-sonipat-news-c-197-1-snp1001-145859-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 2 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 2 लाख उड़ाए
Thu, 27 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। इसी तरह सेक्टर-15 निवासी बुजुर्ग को झांसे में लेकर साइबर ठग ने उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित के पास साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल की और मोबाइल फोन पर लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर बैंक खाते की जानकारी लेकर रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पसाइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सेक्टर-15 निवासी भीम ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 15 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक युवक ने कॉल की थी। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि उनकी पेंशन के वार्षिक लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन किया जाना है।
वह मोबाइल फोन पर ही उसका सत्यापन कर देंगे। इसके लिए उन्हें बैंक शाखा में नहीं आना पड़ेगा। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनसे आधार कार्ड नंबर, पैन नंबर, बैंक खाता नंबर, डेबिट कार्ड विवरण, पीपीओ नंबर की जानकारी ले ली।
विज्ञापन
पूछने पर उन्होंने आरोपी को ओटीपी बता दिया। कुछ ही मिनटों में खाते से लगातार रुपये निकलने लगे। उनके खाते से पांच ट्रांजेक्शन में दो लाख रुपये निकल गए। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जांच कराने पर जानकारी मिली कि ठग ने फर्जी वेबसाइट, नकली दस्तावेजों के आधार पर खोले गए बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए हैं।
साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी बसंत ने बताया कि किसी को भी मोबाइल फोन पर बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं देनी चाहिए। संवाद