फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 died in sky lightning at Sonipat

Sky Lightning: आसमानी बिजली गिरने से हरियाणा में दो लोगों की मौत, दोपहर के समय हुआ हादसा

Sat, 10 May 2025 08:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 08:46 PM IST
सार

आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार दोपहर के समय हुआ। 

विज्ञापन
2 died in sky lightning at Sonipat
बिजली गिरने से दो लोगों की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आसमानी बिजली गिरने से सोनीपत के सिसाना गांव में ईंट-भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर और ग्यासपुर में खेत में काम करने वाली एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोपहर के समय बारिश होने के बाद ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला को गन्नौर नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे बारिश होने से लोगों को गर्मी में थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिली। बारिश से शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश के साथ आई आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और खंभे गिर गए हैं। मगर अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने पेड़ और खंभे गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed