फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2.75 CRORE BYPASS MAKE IN CITY

शहर में 7.5 करोड़ रुपये से बनेगा मिनी बाई पास, लोगों को मिलेगी जाम से निजात

Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
2.75 CRORE BYPASS MAKE IN CITY
रोहतक रोड के बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मिनी बाई पास का निर्माण करवाया जाएगा। कालूपुर चुंगी के पास निहाल पब्लिक स्कूल (लहराड़ा) के पास से मिनी बाई पास का निर्माण किया जाएगा। जिस पर नगर निगम की ओर से 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से टेंडर आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि कालूपुर चुंगी से लेकर ककरोई रोड पर मलिक बैडमिंटन अकादमी के पास तक 33 फुट चौड़ा कंक्रीट का रोड बनाया जाएगा। वहीं कालूपुर चुंगी से बैयांपुर खुर्द को वाया मोहन नगर के पास रेलवे अंडरपास के तहत जोड़ा जाएगा। इन कार्यों से रोहतक रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को राहत मिलेगी। वर्तमान में लोग सूरी पेट्रोल पंप वाली के रास्ते आवागमन करते है जिस कारण वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया की इस तरह के कार्य वर्षों से अटके पड़े है, जिन पर पूर्व में ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन अब इन सभी कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। 7.5 करोड़ रुपये से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर आवंटित हो चुका है। अगले एकसप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed