{"_id":"5b71de6442c7924ac77ec1ba","slug":"191534189156-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में बम होने की की अफवाह से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में बम होने की की अफवाह से मचा हड़कंप
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में बम होने की की अफवाह से मचा हड़कंप
सोनीपत (मुरथल)। जीटी रोड स्थित सुखदेव ढाबे के बाहर संदिग्ध अवस्था में कार खड़ी देखकर पुलिस को बम होने की सूचना दे दी गई। कार में बम होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस टीम बम निरोधक दस्ते को लेकर मौके पर पहुंची और जांच कराई तो कार में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसी बीच कार मालिक एवं मेवात का किसान नेता मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि कार खराब होने के चलते ढाबे पर खड़ी की गई थी। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
सोमवार को एक कार मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर आकर रुकी थी। जिसमें से चार व्यक्ति उतरकर अंदर गए और ढाबा पर खाना खाने के बाद बाहर आ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने कार के पास गया और फिर वापस आ गया। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य कार चालक को बुलाया और उसमें सवार होकर चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। शक जताया कि कार में बम हो सकता है। इस पर तुरंत डीएसपी आर्यन चौधरी, मुरथल थाना प्रभारी फूल कंवार व आईबी की टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। इसके बाद कार में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। इसी बीच मेवात से किसान नेता आजाद खान अपने अन्य साथियों के साथ कार के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार उनकी है। वह करनाल से लौट रहे थे। इसी दौरान ढाबे पर खाना खाने के बाद कार को चलाया तो कार स्टार्ट नहंीं हुई। उन्होंने अपने साथी को कार को बुलवा लिया और उसमें चले गए। ताकि इस कार को ठीक कराकर यहां से ले जा सके।
पुलिस टीम स्वतंत्रता दिवस को लेकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ढाबे पर कार के संदिग्ध अवस्था में खड़ी होने की सूचना मिली। इसके बाद एहतियातन बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जांच कराई गई लेकिन कार में कुछ नहीं मिला। बाद में कार मालिक ने बताया कि खराबी के चलते कार खड़ी की गई थी। इसके बाद उन्हें कार ले जाने दी गई।
विज्ञापन
आर्यन चौधरी, डीएसपी गन्नौर।