{"_id":"595bf23b4f1c1b0f7f8b45f7","slug":"191499198011-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने तोड़े दुकानों के स्लैब, दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने तोड़े दुकानों के स्लैब, दुकानदारों ने किया विरोध
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
नगर परिषद ने शहर में जींद रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया। नप के दस्ते ने जेसीबी मशीन से दुकानों के आगे नाले पर बने स्लैब तोड़ दिए। इस दौरान दुकानदारों ने नप की कार्रवाई का विरोध किया। नप सचिव नेभविष्य में दोबारा न बनाने की हिदायत दी। इस प्रकार स्लैब बनाने से सड़क संकरी होकर जाम लगा रहता है। जिससे यातायात बाधित होता है।
मंगलवार को नप सचिव रामकरण भारद्वाज के नेतृत्व में एक टीम जींद रोड पर पहुंची तथा दुकानों के बाहर नाली पर बने स्लैब (थड़े) जेसीबी मशीन से हटाने शुरू कर दिए। इसी बात पर दुकानदारों ने नप की इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नप की ओर से बगैर नोटिस दिए कार्रवाई करना गलत है। दुकानदारों के हंगामे को देख नप सचिव ने मौके पर पुलिस बुला ली।
अवैध कब्जे करने की नहीं दी जाएगी छूट
नप अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आदमी को सड़क या नप की जमीन पर कब्जा करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार हिदायत देने के बाद भी दुकानदार अपना सामान दुकानों के बाहर रख लेते हैं तथा नालियों को कवर करके उन पर पक्के थड़े बना देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है।
विज्ञापन
सफाई करने में हो रही है बाधा
नगर परिषद द्वारा बनाई गई नालियों पर सामान रखने से सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई करने में भी दिक्कत होती है। नालियां अवरुद्ध होकर ओवरफ्लो होने लगती हैं। इससे दुकानदार परेशान रहते हैं और आम आदमी को भी दिक्कत होती है। इस कारण अतिक्रमण हटाया गया। नप ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि दोबारा नाली पर स्लैब डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रामकरण भारद्वाज, सचिव, नगर परिषद
नप ने तोड़े दुकानों के स्लैब, दुकानदारों ने किया विरोध
दुकानदार बोले कि बिना नोटिस दिए की कार्रवाई