फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   19 players from Gurugram won medals

Sonipat News: गुरुग्राम के 19 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Wed, 10 Jul 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
19 players from Gurugram won medals
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में तीसरी राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17, 19, पुरुष और महिला एकल के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में गुरुग्राम के कुल 19 और फरीदाबाद के 16 खिलाड़ियों ने पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सुरेंद्र छिक्कारा और सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने शिरकत की थी। तीसरी राज्यस्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कराई गई थी। एसोसिएशन के प्रधान ललित पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17, 19, पुरुष व महिला एकल के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के इन वर्गों में गुरुग्राम के 11 व फरीदाबाद के नौ खिलाड़ियों ने पदक जीते। प्रतियोगिता में नलिन, विकास मोर, प्रशिक्षक नीरज व पवन शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन

यह रहा अंडर-17, 19, पुरुष और महिला एकल का परिणाम :
लड़के अंडर-17 - सिद्धांत कटारिया (स्वर्ण, गुरुग्राम), वटशाल (रजत, फरीदाबाद), प्रिंस कुमार (कांस्य, गुरुग्राम), जय रावत ( कांस्य, फरीदाबाद)।
लड़कियां अंडर-17 - शानवी (स्वर्ण, फरीदाबाद), तन्मयी शाह (रजत, गुरुग्राम), मनाल (कांस्य, पंचकूला), मेहर ( कांस्य ,जींद)।
लड़के अंडर- 19 - निकुंज अत्री (स्वर्ण, रोहतक), रिषभ (रजत, गुरुग्राम), सिद्धांत कटारिया (कांस्य, गुरुग्राम), वटशाल (कांस्य, फरीदाबाद)। लड़कियां अंडर- 19 - शानवी ( स्वर्ण, फरीदाबाद), तन्मयी शाह (रजत, गुरुग्राम), मनाल (कांस्य, पंचकूला), एंजल चौहान (कांस्य, गुरुग्राम)। पुरुष एकल 39 वर्ष आयु से अधिक : प्रशांत यादव (स्वर्ण, नूंह), विनय यादव (रजत, गुरुग्राम), दीपक राजन (कांस्य, यमुनानगर), सचिन कुमार (कांस्य, फरीदाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल 49 वर्ष आयु से अधिक : गुरप्रीत सिंह (स्वर्ण, अंबाला), लवकेश आहूजा (रजत, फरीदाबाद), दीपक विकास अरोड़ा (कांस्य, अंबाला), संजीव चौधरी ( कांस्य ,जींद)।
महिला एकल : प्रिथोकी (स्वर्ण, रोहतक), स्नेहा (रजत, कुरुक्षेत्र), तन्मयी शाह व श्रीदात्री रोय (कांस्य, गुरुग्राम)।
पुरुष एकल : निकुंज अत्री (स्वर्ण, रोहतक), रिषभ (रजत, गुरुग्राम), सार्थक गांधी व दिव्य नांगल (कांस्य, फरीदाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed