फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18,951 voters will elect the government of Kharkhoda city

Sonipat News: 18,951 मतदाता चुनेंगे खरखौदा शहर की सरकार

Wed, 17 May 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
18,951 voters will elect the government of Kharkhoda city
खरखौदा। उपमंडल प्रशासन की ओर से दावे-आपत्ति सुनने के बाद नगरपालिका क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें शहर के हर वार्ड की मतदाता सूची में फेरबदल हुआ है। नई मतदाता सूची में 18951 मतदाता हैं, जिनमें 10146 पुरुष और 8804 महिला के अलावा एक अन्य मतदाता शामिल है। जिन्हें वार्ड स्तर पर अलग-अलग जगह दी गई है।
विज्ञापन

मतदाताओं से पिछले माह मांगे गए दावे-आपत्तियों के सुनने के बाद हर वार्ड में फेरबदल किया गया है। उसके आधार पर फिर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। नई मतदाता सूची के तहत शहर के वार्ड 9 में अब सबसे कम 558 मतदाता रह गए हैं, जिसमें 292 पुरुष व 266 महिलाएं हैं। जबकि वार्ड 11 में सबसे ज्यादा 1715 मतदाता हो गए हैं, जिसमें 889 पुरुष और 826 महिलाएं शामिल हैं। पुरानी मतदाता सूची में वार्ड 6 में सबसे कम 492 मतदाता थे और वार्ड 13 में सबसे ज्यादा 1747 मतदाता थे। संशोधित मतदाता सूची मे भी मृतकों की वोट नहीं काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed