फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1829 applied for Happy Card, provided to 880

Sonipat News: हैप्पी कार्ड के लिए 1829 ने किया आवेदन, 880 को उपलब्ध करवाए

Fri, 10 May 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
1829 applied for Happy Card, provided to 880
गोहाना। हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ उठाने के लिए उपमंडल से 1829 लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। इनमें से 880 पात्रों को हैप्पी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। मौजूदा समय में कुछ पात्र मैसेज या ओटीपी आने के बाद बस अड्डे पहुंच रहे हैं, जबकि रोडवेज अधिकारियों की तरफ से पात्रों को मैसेज पर दी गई तारीख के दिन आवश्यक दस्तावेज लेकर आने की सलाह दी जा रही है। इस संबंध में बस अड्डा परिसर में पात्रों की लिस्ट भी लगाई गई है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत क्षेत्र के पात्र लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। पात्र रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर सकते हैं। हैप्पी कार्ड योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होता है। हैप्पी कार्ड बनने के बाद कार्ड को ई-टिकटिंग प्रणाली से जोड़ दिया जाता है। पात्र इस कार्ड को परिचालक को दिखाकर सफर कर सकते हैं। पात्रों को परिचालक जीरो बैलेंस का टिकट जारी करेगा। पात्र एक हजार किलोमीटर तक रोडवेज की बस में मुफ्त सफर का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


मैसेज आने पर ही आएं
रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि हैप्पी कार्ड चालू होने के बाद पात्र के मोबाइल पर मैसेज जाएगा। मैसेज में बस अड्डे से हैप्पी कार्ड लेने की तारीख व ओटीपी लिखा होगा। पात्र बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड ले सकता है। उपभोक्ता को पंजीकरण करते समय दिया गया पंजीकरण नंबर, मोबाइल, पेन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। कार्ड के लिए आवेदक को शुल्क के रूप में 50 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख से कम आय वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड मिलने शुरू हो गए हैं। लाभार्थी के मोबाइल पर हैप्पी कार्ड शुरू होने का संदेश आएगा तो वह बस अड्डा परिसर में आकर अपना कार्ड ले सकते हैं। गोहाना में 1829 पात्रों ने आवेदन किया है और 880 पात्रों को हैप्पी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
तेलूराम, डीआई, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed