फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   182 corona infected including DC office campus workers, 130 cured

डीसी ऑफिस के कैंपस कर्मी समेत 182 कोरोना संक्रमित, 130 ठीक हुए

Wed, 12 Jan 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
182 corona infected including DC office campus workers, 130 cured
ब्राइट स्कॉलर स्कूल में विद्यार्थी को वैक्सीन लगवाते जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव व अन्य। ? - फोटो : Sonipat
कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। एक सप्ताह से रोजाना कोरोना के 100 से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में मंगलवार को डीसी ऑफिस कैंपस में 48 वर्षीय कर्मी समेत कोरोना के 182 संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 48 हजार 833 हो गई हैं। मंगलवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से 178 को होम आइसोलेशन में भेजा गया है, वहीं 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 130 मरीजों के ठीक होने पर सक्रिय केस 972 हो गए हैं। अब तक 47 हजार 606 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या शून्य बनी हुई।
विज्ञापन

इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि राम शरणम आश्रम में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में 61 वर्षीय बुजुर्ग, सिक्का कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती, सेक्टर-15 में 22 वर्षीय युवक व उसकी 15 वर्षीय बहन, शास्त्री नगर गन्नौर में 18 वर्षीय युवक व उसकी 13 वर्षीय बहन, गोहाना शहर में अलग-अलग स्थानों पर 25 लोग संक्रमित मिले हैं। मंडोरी स्कूल में दो शिक्षिकाएं, डीसी ऑफिस कैंपस में 48 वर्षीय कर्मचारी, मुरथल विवि में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 2007 लोगों के सैंपल लिए
मंगलवार को 2007 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 1759 आरटीपीसीआर और 248 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट मंगलवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और इनमें से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी संक्रमण दर 10.08 प्रतिशत रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1756 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इसमें से 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 8.94 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय केसों की संख्या 972 हुई
जिले में 130 मरीजों के ठीक होने के बाद मंगलवार को सक्रिय केसों की संख्या 972 हो गई है। कोरोना के कारण अब तक 255 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed