फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों पर तीसरी आंख की रहेगी नजर

निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों पर तीसरी आंख की रहेगी नजर

Sun, 11 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों पर तीसरी आंख की रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। शनिवार सुबह कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कच्चे क्वार्टर मार्केट से 8.80 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि सोनीपत शहर में 52 स्थानों पर उच्च टेकभनालॉजी के 195 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनमें 168 कैमरे फिक्स बॉक्स टाइप होंगे, जिनकी रेंज 25 मीटर से 40 मीटर तक होगी। इसके अलावा 27 कैमरे पीटीजेड (घुमने वाले) लगाए जाएंगे, जिनकी रेंज 300 मीटर से 500 मीटर तक होगी जो चारों तरफ नजर रखेंगे। सभी सीसीटीवी कैमरों को 32 किलोमीटर ओएफसी भूमिगत केबल के सहारे पुलिस कार्यालय में मुख्य कंट्रोल कक्ष से जोड़ा जाएगा। मुख्य कंट्रोल कक्ष से पूरे शहर में चोरी व आपराधिक घटनाओं की निगरानी की जाएगी। यह कार्य छह माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से जहां दुकानदारों, व्यापारियों व अन्य लोगों को सुरक्षित सुविधा मिलेगी। वहीं बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा में भी यह कैमरे अहम साबित होंगे।
विज्ञापन


पकौड़ों के नाम पर ड्रामा कर रहे विपक्षी, बजट भी सभी के लिए हितैषी
कैबिनेट मंत्री कविता ने सोनीपत शहर में सरकार की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शहर में पीने के पानी, पार्कों के निर्माण व अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ लोगों को बहकाने का काम कर रहे है। विपक्षी दल कभी पकौड़ों तो कभी गन्ने के नाम पर ड्रामा करते है। उनका जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों में पीली सीएफएल की जगह एलईडी लाईटें लगाई जाएंगी। इस कार्य पर 100 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इसके बाद पुराने शहर स्थित फ्राश खाना मोहल्ला में मंत्री कविता जैन व राजीव जैन जनसमस्याएं सुनने के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने नारियल फोड़ कर 37.09 लाख रूपये से बनने वाली वार्ड-4 की विभिन्न गलियों के कार्य शुभारंभ किया। इस दौरान नगर निगम के एसई टीएल शर्मा, एमई नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, नवीन मंगला, मनोज जैन, यशपाल अरोड़ा, बिट्टू जैन, मंजीत, सतपाल जैन, राकेश चौपड़ा, सुरेंद्र खत्री, पवन तनेजा, गोविंद लाल तनेजा, राजबीर सैनी, विनोद गुप्ता, अनिल कपूर, संदीप बत्रा, ओम प्रकाश बत्रा, प्रवीण कुच्छल, मोहन लाल कुच्छल, सुनिल कुमार गुप्ता, मदन गोपाल व कैलाश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed