{"_id":"595d35d74f1c1b87098b468b","slug":"181499280855-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर चालान काटे, लोगों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर चालान काटे, लोगों का विरोध
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने कार के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों और ट्रिपिल राइडिंग में चालान काटे। अभियान के तहत करीब 36 लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान कई वाहन चालकों ने विरोध भी किया।
शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल और यातायात पुलिस कर्मचारियों ने अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी अश्विन शैणवी के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में कई दिनों से वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने का चलन तेजी से बढ़ा है। दुपहिया वाहनों पर तीन लोग भी चल रहे है। इन सभी के चालान काटे गए। यह अभियान 15 जून तक चलेगा। पुलिस के चालान काटने और शीशे पर लगे काले फ्लैप उतारने का वाहन चालकों ने विरोध किया। वाहन चालकों का कहना था कि उनकी कार के शीशे पर काली फिल्म नहीं चढ़ी है, बल्कि उन्होंने धूप से बचने के लिए उस पर फ्लैप लगाया हुआ है। ऐसे लोगों को थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने की चेतावनी देकर शांत किया।