फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1800 poles will be installed, wires will be replaced in 280 kilometer area

Sonipat News: 1800 खंभे लगाए जाएंगे, 280 किलोमीटर क्षेत्र में तार बदले जाएंगे

Fri, 12 Apr 2024 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
1800 poles will be installed, wires will be replaced in 280 kilometer area
गोहाना। क्षेत्र में आए दिन होने वाली बिजली की समस्या से अब लोगों को जल्द ही निजात मिल जाएगी। बिजली निगम की ओर से उपमंडल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। 11 करोड़ रुपये की लागत से शहर व गांवों में 1800 खंभे लगाए जाएंगे। 280 किलोमीटर क्षेत्र में पुरानी और जर्जर तारों को बदला जाएगा। वहीं 40 ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। यह कार्य 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली कट व ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उपमंडल क्षेत्र में कई लाइनों के तार काफी पुराने व जर्जर हो चुके हैं, जिसकी वजह से लोड बढ़ने से स्पार्किंग होती है और हादसे होने का भय बना रहता है। इतना ही नहीं कई बार तो तार टूट जाते हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं की ओर से भी शिकायत लगातार दर्ज कराई जा रही थी। इसके स्थायी समाधान के लिए लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए बिजली निगम की ओर से 1800 खंभे लगाए जाएंगे। वहीं 280 किलोमीटर एरिया में पुरानी और जर्जर तार बदले जाएंगे। 40 ट्रांसफार्मरों की क्षमता को 100 केवीए से बढ़ाकर 200 केवीए किया जाएगा। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने से शहरी व ग्रामीण ओवरलोड की समस्या भी खत्म हो जाएगी और लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

बिजली की लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 1800 अतिरिक्त खंभे लगेंगे। पुराने तारों को बदला जाएगा व कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। यह काम छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed