फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   178 poles broken due to storm and light rain, power supply disrupted in cities and villages

आंधी और हल्की बारिश से 178 खंभे टूटे, शहर और गांवों में बिजली सप्लाई बाधित

Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
178 poles broken due to storm and light rain, power supply disrupted in cities and villages
जिले में वीरवार रात अचानक आई आंधी और हल्की बारिश से 178 खंभे टूट गए। इससे शहर व गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। साथ ही निगम को लाखों का नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर शुक्रवार शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। हल्की बारिश कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद है। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट हुई, लेकिन उमस से लोग परेशान रहे। बीसवां मील में बिजली गिरने से दो मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन

कई दिन से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वीरवार रात को करीब 11 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। आंधी के चलते जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। इसके साथ ही हल्की बारिश भी शुरू हो गई। आंधी से बिजली गुल होने व बाहर हल्की बारिश आने के चलते लोगों की मुसीबत बढ़ गई। उन्हें घरों में गर्मी के कारण परेशानी हुई। बेशक अधिकतम तापमान लुढ़ककर 38 डिग्री पर आ गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस ही बना रहा। जिससे लोगों को शुक्रवार दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 12 जून की रात को जिले में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसके चलते 14 जून तक जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश
राई 10 एमएम
सोनीपत 7 एमएम
गन्नौर 6 एमएम
खरखौदा 6 एमएम
गोहाना 5 एमएम
खानपुर 0 एमएम
खंभे और बिजली की लाइन टूटने से बाधित रही बिजली
रात को आई आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन गई। आंधी से बिजली निगम के 178 खंभे टूट गए। जिससे जिले में कई स्थानों पर घंटों बिजली बाधित रही। कई क्षेत्रों में रात 11 बजे कटी बिजली शुक्रवार शाम को सुचारु हो सकी। जिससे लोगों को दिक्कत हुई। वहीं निगम को भारी नुकसान हुआ है। आंधी की वजह से पेड़ गिरने के कारण 178 खंभे टूट गए और बिजली की लाइन बाधित होकर शहर के साथ गांवों में सप्लाई बाधित रही। आंधी की वजह से गोहाना क्षेत्र में 63, गन्नौर क्षेत्र में 50, मुरथल, बहालगढ़ व खरखौदा क्षेत्र में 55, शहर सोनीपत, राई व कुंडली में 10 खंभे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो मजदूर झुलसे, उपकरण जले
बीसवां मील स्थित दुर्गा कॉलोनी में रात को आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने से दो मजदूर झुलस गए। मूलरूप से बिहार निवासी सोनू कुमार व सनोज ने बताया कि वह रात को फैक्टरी से आने के बाद खाना खाकर कमरे में सो रहे थे। इसी बीच आंधी व बारिश के साथ बिजली गिरने से वह झुलस गए। हादसे में सोनू कुमार की आंख के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोट लगी है। वहीं सनोज को भी काफी चोट लगी है। दोनों को साथियों ने अस्पताल में उपचार दिलवाया। वहीं बिजली गिरने से आसपास के क्षेत्र के लोगों के बिजली उपकरण भी जल गए। जिससे उन्हें नुकसान हुआ है।
टीडीआई अस्पानिया में घंटों बाधित रही बिजली
मुरथल के पास टीडीआई अस्पानिया में बिजली सप्लाई घंटों तक बाधित रही। रात को आई आंधी में मुरथल औद्योगिक क्षेत्र के पास तीन पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए। जिससे टीडीआई अस्पानिया की सप्लाई बंद हो गई। रात के साथ दिनभर लोगों को परेशानी हुई।
खरीफ सीजन की फसलों को होगा फायदा
हल्की बारिश के कारण खरीफ सीजन की फसलों में फायदा होगा। ज्वार, कपास जैसी फसलों को फायदा पहुंचेगा, वहीं दूसरी तरफ धान की पौध तैयार करने में भी किसानों को मदद मिलेगी। हरे चारे की फसल में सिंचाई से राहत मिलेगी।

वर्जन
रात को आई हल्की बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। 12 जून की रात से 14 जून तक मौसम में परिवर्तन होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो सकती है। इससे खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। मौसम के बारे में किसानों को एसएमएस के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed