फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल हाईवे के मुरथल टोल पर 5-20 रुपये ज्यादा देना होगा टैक्स

नेशनल हाईवे के मुरथल टोल पर 5-20 रुपये ज्यादा देना होगा टैक्स

Sat, 30 Mar 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के मुरथल टोल पर 5-20 रुपये ज्यादा देना होगा टैक्स
नेशनल हाईवे के मुरथल टोल पर 1 अप्रैल से देने होंगे 5 से 20 रुपये ज्यादा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल हाईवे पर मुरथल में भिगान चौक पर लगे टोल प्लाजा का टैक्स एक अप्रैल से बढ़ा दिया जाएगा। जहां टैक्स में 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कार वालों के लिए टैक्स को पांच रुपये बढ़ाया गया है तो कॉमर्शियल वाहनों के लिए 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को मासिक पास के लिए भी अब 10 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे, जिनका पास अब 255 की जगह 265 रुपये में बनाया जाएगा।
नेशनल हाईवे पर मुरथल टोल प्लाजा को डेढ़ साल पहले ही सरकार ने शुरू किया था और इसको लेकर उस समय काफी हंगामा भी हुआ था। यह मामला केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के पास तक पहुंचा था और उसे हटाने का आश्वासन भी मिला था। लेकिन यह टोल हटाया नहीं गया और हर साल टैक्स बढ़ाकर वाहन चालकों पर बोझ डाला जा रहा है। इस बार भी टोल प्लाजा पर टैक्स रिवाइज कर दिया गया है। जिनमें सामान्य वाहनों के लिए 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है तो कॉमर्शियल बड़े वाहनों के लिए 20 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। एनएचएआई ने वाहनों के लिए अलग-अलग टैक्स तय किया है, जिसको 70 रुपये से लेकर 455 रुपये तक रखा गया है। इस टोल प्लाजा पर रोजाना लगभग 50 हजार से ज्यादा वाहनों से टैक्स वसूला जाता है।
विज्ञापन

इस तरह लगाया जाएगा टैक्स
-कार, जीप, वैन और लाइट वाहनों के लिए 70 रुपये टैक्स लगेगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 105 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 2335 रुपये में होगा। यह वाहन कॉमर्शियल में चलते होंगे और सोनीपत से रजिस्टर्ड होंगे तो उनको 35 रुपये टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लाइट कॉमर्शियल वाहन व मिनी बस के लिए टैक्स 115 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 170 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 3775 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 55 रुपये टैक्स देना होगा।
-बस व ट्रक दो एक्सल वालों के लिए टैक्स 235 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 355 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 7910 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 120 रुपये टैक्स देना होगा।
-तीन एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स 260 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 390 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 8630 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 130 रुपये टैक्स देना होगा।
-चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 370 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 560 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 12405 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 185 रुपये टैक्स देना होगा।

-सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 455 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 680 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 15100 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 225 रुपये टैक्स देना होगा।
-टोल प्लाजा से 20 किमी की सीमा में रहने वाले लोगों के निजी वाहन का महीने का पास 265 रुपये में होगा और इस तरह उनको विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed