फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सांसद की मीटिंग में नहीं पहुंचे कई विभागों के अफसर, नाराजगी जता दिए कार्रवाई के निर्देश

सांसद की मीटिंग में नहीं पहुंचे कई विभागों के अफसर, नाराजगी जता दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 09 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांसद की मीटिंग में नहीं पहुंचे कई विभागों के अफसर, नाराजगी जता दिए कार्रवाई के निर्देश
डीआरडीए की बैठक में नहीं पहुंचे कई अफसर, सांसद भड़के
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक ली। जहां उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए डीसी डॉ. शालीन को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इनमें जनस्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, शिक्षा विभाग, डीएसडब्ल्यूओ, एनएचएआई के अधिकारी शामिल रहे।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जिले के कई अधिकारियों ने बेहतरीन कार्य किया है। कुछ में कमियां भी रही हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए। लोगों की भलाई के लिए विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। सांसद रमेश कौशिक ने विभिन्न विकास कार्यों व सरकार की योजनाओं की प्रगति की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण योजना के तहत आवेदन करने वालों को शीघ्र लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद सदस्य क्षेत्रीय विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत करीब 26 करोड़ 40 लाख 60 हजार रुपये से सोनीपत संसदीय क्षेत्र में लगभग 490 विकास कार्य कराए जाने थे, जिसमें से 389 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। जबकि करीब 54 विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने शौचालयों के निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि अब भी कहीं जरूरत है तो वहां शौचालय बनवाया जाए। इस दौरान एडीसी जयबीर सिंह आर्य, एसडीएम सुरेंद्रपाल, आशीष वशिष्ठ, विजय सिंह, जीएम रोडवेज जोगेंद्र सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, पंचायती राज के एक्सईएन यशबीर सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विकास कुमार, भूपेंद्र सिंह, बीडीपीओ पूनम चंदा, मनीष, डीएफएससी मनीषा मेहरा, नगरपालिका सचिव रमेशलाल बतरा, डिप्टी डीईओ उर्मिल ग्रेवाल, आरके राणा, डीआईपीआरओ विरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed