{"_id":"5c783619bdec224c74121fd9","slug":"171551382041-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी: रमेश कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी: रमेश कौशिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान : रमेश कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ ही कृषि के विकास को लेकर बेहतर कार्य कर रही है। कृषि के विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं और अब शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। सांसद रमेश कौशिक वीरवार को कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर में कृषि मेले में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गांवों में सीएससी सेंटर खोले गए हैं और यहां किसान अपने जरूरत के कृषि उपकरण किराए पर भी ले सकते हैं। किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए भी अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को मंडियों में विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ई मंडी जैसी सुविधा के जरिए किसान देशभर में किसी भी जगह अपनी फसल बेच सकते हैं। सांसद ने सभी किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वह परंपरागत खेती की जगह फल, फूल व सब्जी की खेती की तरफ रुझान करें। उन्होंने कहा आज काफी किसान हैं, जिन्होंने कृषि व पशुपालन को अपनी मेहनत के दम पर फायदे का सौदा बना दिया है। वहां कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृभको, ईफको, एचएसडीसी व अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन भी किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा किसान आयोग के सदस्य डॉ. राजेंद्र सिंह बाल्याण, कृषि उपनिदेशक डॉ. अनिल सहरावत, कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर के सीनियर कोआर्डिनेटर डॉ. जेके नांदल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत दहिया, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. रमेश कुमार, जिला मत्स्य पालन अधिकारी डॉ. रमेश दांगी, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक जयभगवान गहलावत, एएसओ डॉ. देवेंद्र लांबा, हरीश दहिया, धर्मवीर कादियान आदि मौजूद रहे।